Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 1 साल पूरा हो गया है. 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने का ऐलान किया था. ये वही दिन है, जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला किया. 1 साल से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और अभी तक ना रूस की जीत हो पाई है और ना ही यूक्रेन ने हार मानी है. 24 फरवरी के दिन भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट थी. इतना ही नहीं, कमोडिटी मार्केट में भी काफी गिरावट देखने को मिली. 24 फरवरी 2022 से लेकर 24 फरवरी 2023 तक शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार में कितना बदलाव हुआ, यहां कितनी गिरावट देखने को मिली, यहां पढ़ सकते हैं. 

रूस-यूक्रेन युद्धकाल का एक साल

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

24 फरवरी 2022 - स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के तहत रूस ने किया यूक्रेन पर आक्रमण

25 फरवरी 2022 - US और यूरोप का रूस पर आर्थिक पाबंदी का ऐलान और मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज (अनिश्चित काल) 23 मार्च तक ठप

28 फरवरी 2022 - रूस के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दर 9.5% से बढ़ाकर 20% किया, रूबल गिरा

2 मार्च 2022 - EU ने रूस के बैंकों को SWIFT पेमेंट सिस्टम से बाहर किया

8 मार्च 2022 - US और UK का रूस से तेल इंपोर्ट पर रोक का ऐलान

21 मार्च 2022 - जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए $40 बिलियन के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किया

22 जुलाई 2022 - रूस ने किया काला सागर से यूक्रेन के आनज एक्सपोर्ट खोलने का करार

2 सितंबर 2022 - G7 ने रूस के कच्चे तेल पर प्राइस कैप लगाया

23 सितंबर 2022 - यूक्रेन के चार क्षेत्रों को हड़पने के लिए रूस ने 'जनमत संग्रह' कराया

30 सितंबर 2022 - NATO में शामिल होने के लिए यूक्रेन का औपचारिक आवेदन

22 दिसंबर 2022 - युद्धकाल में जेलेंस्की का पहला US दौरा

20 फरवरी 2023 - बाइडेन ने कीव का औचक दौरा किया, यूक्रेन को और मदद का दिया भरोसा

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

रूस-यूक्रेन युद्धकाल का एक साल

इंडेक्स 24 फरवरी 2022 हमले के बाद गिरावट नीचे से रिकवरी
निफ्टी -4.8% -11% +14.5%
डाओ  +0.3%    -14%  +15%
रूस -20% -42% +55%

रूस-यूक्रेन युद्धकाल का एक साल

कमोडिटी भाव ऊपरी स्तर छुआ ऊंचाई से गिरा
डॉलर इंडेक्स 114.74 28 सितंबर        -10%
ब्रेंट  $139  6 मार्च -41%
WTI $130 6 मार्च -43%
नैचुरल गैस $10     21 अगस्त -80%
कोयला $458 5 सितंबर         -55%

पिछले फरवरी से अबतक कमोडिटी बाजार

कमोडिटी पिछली फरवरी से गिरावट
ब्रेंट 10%
WTI क्रूड  -16%
नैचुरल गैस -56%
कोयला -12%
एल्युमीनियम  -25%
स्टील -13%
जिंक   -13%
कॉपर  -8%
गेहूं  -15%
सोयाबीन -8%
पाम तेल -29%