Jan 27, 2024, 02:52 PM IST

Padma Shri: कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए इन किसानों को मिला अवॉर्ड

Sanjeet Kumar

पद्म पुरस्कार (Padma Awards) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं. इन पुरस्कारों को तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है

किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' देकर सम्मानित किया जाता है. कृषि क्षेत्र से इस साल 5 किसानों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

Sathyanarayana Beleri

सत्यनारायण बेलेरी केरल के कासरगोड के एक चावल किसान हैं जो इनोवेटिव पॉलीबैग विधि के माध्यम से पारंपरिक चावल की किस्मों को संरक्षित कर रहे हैं. कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

Sarbeswar Basumatary

असम के सरबेश्वर बसुमतारी एक दिहाड़ी मजदूर से प्रगतिशील किसान बने हैं जो मिश्रित एकीकृत खेती, आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव हॉर्टिकल्चर करते हैं. कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

Yanung Jamoh Lego

अरुणाचलप्रदेश के यानुंग जामोह लेगो एक पारंपरिक हर्बल चिकित्सा विशेषज्ञ हैं जो आदि जनजाति (Adi Tribe) की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को पुनर्जीवित करने के लिए जाने जाते हैं. कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

K Chellammal

अंडमान एंड निकोबार की के चेल्लम्मल एक अनुभवी जैविक किसान हैं, जिन्होंने कुशल नारियल और ताड़ के पेड़ क्षति नियंत्रण उपाय विकसित किए हैं. कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

Sanjay Anant Patil

प्राकृतिक खेती में और जीरो-एनर्जी सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली में योगदान के लिए गोवा के किसान संजय अनंत पाटिल को इस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया.