Maruti Suzuki Share Price: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया. BSE पर ऑटो कंपनी के शेयर का भाव पहली बार 12000 रुपए के पार पहुंच गया. इंट्राडे में 12,025 रुपए का हाई बनाया, जोकि नया 52-वीक हाई भी है. 2024 में भाव 17 फीसदी तक चढ़ा है. जबकि निफ्टी में करीब 1 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है. शेयर में जोरदार तेजी से निवेशकों को सालभर में करबी 45% का पॉजिटिव रिटर्न मिला है. ऐसे में जानना जरूरी है कि मारुति सुजुकी के शेयर में तेजी क्यों है? आगे शेयर का भाव कहां तक जाएगा?

Maruti Suzuki में तेजी क्या हैं ट्रिगर्स?

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Maruti Suzuki के शेयर में तेजी के कई बड़े ट्रिगर्स हैं. सबसे पहला मार्केट शेयर ही है, जोकि कंपनी ने 40% बनाये रखा है. मैनेजमेंट ने कहा है कि लॉन्ग टर्म में मार्केट शेयर 50% करने का टारगेट है. खास बात ये है कि बेहतर SUV मिक्स से मार्जिन में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा. इसके अलावा Fronx, Grand Vitara, Jimmy और Invicto जैसे मॉडल्स को अच्छा रिस्पांस मिला. साथ ही एक्सपोर्ट्स में भी उम्मीद से बेहतर रिकवरी देखने को मिली है. 

Maruti Suzuki: स्टॉक पर क्या है आउटलुक?

ऑटो दिग्गज को लेकर ब्रोकरेज फर्म का पॉजिटिव एनलिसिस है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने कहा कि मारुति सुजुकी भारत में CNG गाड़ियों के बढ़ते चलन से मिलने वाले फायदे की मुख्य बेनिफिसरी है. FY30 तक CNG PV का हिस्सा 15% से बढ़कर 22% हो जाएगा. CNG PV में मारुति का मार्केट शेयर 72% बने रहने का अनुमान है. बता दें कि अन्य ब्रोकरेज फर्म सिटी ने 22 फरवरी से स्टॉक के लिए 90 दिन का पॉजिटिव वॉच पीरियड शुरू किया था.

Maruti Suzuki: ब्रोकरेज का नजरिया

ब्रोकरेज फर्म            रेटिंग      टारगेट (₹)

Jefferies                 Buy     12,000

HSBC                    Buy     12,500

CLSA              Outperform 12,890

Citi                        Buy      14,200

ब्लूमबर्ग पर 49 ब्रोकरेज हाउस की कंपनी पर कवरेज

रेटिंग                         ब्रोकरेज फर्म की संख्या

Buy                                        40

Hold                                       6

Sell                                         3

 (डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)