ढाई महीने बाद तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अपने शहर के भाव
आज तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में इजाफा कर दिया है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में 52 पैसे से लेकर 60 पैसे तक का इजाफा हुआ है.
Petrol Price Today: कोरोना वायरस (Coronavirus) में हुए लॉकडाउन के बाद सरकार ने देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 1 जून से लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया है. सरकारी ऑफिसों में भी कामकाज शुरू हो गया है. ऐसे में आज तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में इजाफा कर दिया है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में 52 पैसे से लेकर 60 पैसे तक का इजाफा हुआ है. आइए आपको बताते हैं देश की राजधानी में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे-
पेट्रोल के भाव-
शहर | 7 जून के भाव | 6 जून के भाव | इजाफा (प्रति लीटर) |
दिल्ली | 71.86 | 71.26 | 60 पैसे |
मुंबई | 71.86 | 78.32 | 59 पैसे |
चेन्नई | 76.07 | 75.54 | 53 पैसे |
कोलकाता | 73.89 | 73.30 | 59 पैसे |
डीजल का भाव -
शहर | 7 जून के भाव | 6 जून के भाव | इजाफा (प्रति लीटर) |
दिल्ली | 69.99 | 69.39 | 60 पैसे |
मुंबई | 68.79 | 68.21 | 58 पैसे |
चेन्नई | 68.74 | 68.22 | 52 पैसे |
कोलकाता | 66.17 | 65.62 | 55 पैसे |
हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.