• होम
  • तस्वीरें
  • रेलवे की इस सबसे खास गाड़ी की शुरु हुई बुकिंग, इसमें लें राजसी यात्रा का मजा

रेलवे की इस सबसे खास गाड़ी की शुरु हुई बुकिंग, इसमें लें राजसी यात्रा का मजा

देश की सबसे लग्जीरियस ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस में यात्रा के लिए बुकिंग शुरू की जा चुकी है. ऐसे में यदि आप इस राजसी सुविधाओं वाली ट्रेन में यात्रा करना चाहते हैं तो जल्द बुकिंग करा लें.
Updated on: June 12, 2019, 10.29 AM IST
1/4

महाराजा एक्सप्रेस की यात्रा 2019- 2020 में 29 सितम्बर से शुरू होगी

महाराजा एक्सप्रेस की यात्रा 2019- 2020 में 29 सितम्बर से शुरू होगी और 2020 अप्रैल तक चलेगी. इस दौरान इस ट्रेन के कई ट्रिप चलाए जाएंगे.

2/4

इतने दिनों के हैं ये टूर पैकेज

महाराजा एक्सप्रेस के 04 टूर पैकेज हैं. इंडियन पैरानोमा, इंडियन स्पलैंडर व हेरिटेज ऑफ इंडिया ने तीनों टूर पैकेज 06 रात व 07 दिन के हैं. वहीं ट्रेजर्स ऑफ इंडिया पैकेज 03 दिन व 04 रात का है.

3/4

इंडियन पैरानोमा व इंडियन स्पलैंडर टूर पैकेज का ये है शुल्क

इंडियन पैरानोमा व इंडियन स्पलैंडर टूर पैकेज के लिए 04 तरह के शुल्क हैं. यदि आप डीलक्स केबिन लेते हैं तो आपको एक व्यक्ति के लिए 5980 डॉलर शुल्क देना होगा. वहीं दो व्यक्ति हैं तो अगले व्यक्ति के लिए आपको 4510 डॉलर शुल्क देना होगा. इसी तरह जूनियर सूट के लिए 9460 डॉलर एक व्यक्ति के लिए व एक और व्यक्ति हो तो उसके लिए 8520 डॉलर शुल्क देना होगा. सूट बुक करने के लिए 13800 प्रति व्यक्ति शुल्क है. प्रेसिडेंशियल सूट के लिए प्रति व्यक्ति 23700 रुपये शुल्क देना होगा.

4/4

हेरिटेज ऑफ इंडिया टूर पैकेज के लिए ये हैं शुल्क

हेरिटेज ऑफ इंडिया टूर पैकेज के लिए ये हैं शुल्क                          एक व्यक्ति         एक अतिरिक्त व्यक्ति हो तो डीलक्स केबिन     6340                4840 जूनियन सूट          9890               8930 सूट                     13800        13800 प्रेसिडेंशियल सूट    23700        23700  ट्रेजर्स ऑफ इंडिया टूर पैकेज के लिए ये हैं शुल्क                           एक व्यक्ति         एक अतिरिक्त व्यक्ति हो तो डीलक्स केबिन               3850        2910 जूनियन सूट                   4950        4460 सूट                              7600        7600 प्रेसिडेंशियल सूट            12900        12900 (सभी शुल्क डॉलर में हैं)