किसानों की आमदनी दोगुनी (Farmers Income) कराने के अपने टारगेट को अगले दो सालों में पूरा करने के लिए केंद्र सरकार आए दिन नए-नए फैसले ले रही है. इस कड़ी में देश में पहली किसान ट्रेन (Kisan Train) चलाई जा रही है. यह ट्रेन किसानों को उत्पाद जैसे, फल-सब्जी और अनाज आदि की ढुलाई का काम करेगी. इससे किसानों का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर कम समय में पहुचेंगे. यह सुविधा शुरू होने से किसानों को अपने उत्पाद खराब होने की चिंता भी नहीं रहेगी. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goel) कल हरी झंडी दिखाकर देश की पहली किसान रेल (Kisan Rail) को रवाना करेंगे. 

किसान रेल में फ्रोजन कंटेनर (frozen containers) लगे होंगे. जिनमें दूध, मछली और मीट की सप्लाई की जाएगी. 

भारतीय रेल (Indian Railways) का मध्य रेलवे (Central Railway) डिवीजन में किसान रेल की शुरूआत हो रही है. यह ट्रेन नासिक के देवलाली (Deolali) से पटना के दानापुर (Danapur) तक चलेगी. यह ट्रेन नासिक रोड, मनाड, जलगांव, जबलपुर (Jabalpur), सतना, कटनी (Katni), मनिकपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और बक्सर (Buxar) स्टेशन पर रुकती हुई अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. 

किसान ट्रेन हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे देवलाली स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन इस यात्रा को 31.45 घंटे में पूरा करेगी. 

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

किसान ट्रेन से नासिक और आसपास के एरिया जैसे- अहमदनगर, जलगांव, बुरहानपुर, खंडवा के किसानों को काफी फायदा होगा. ये किसान अपने कृषि उत्पादों को बहुत कम किराए पर कटनी, सतना, प्रयागराज और पटना भेज सकते हैं.  

यह होगा किराया

स्टेशन                                           किराया (रुपये/टन)

देवलाली से दानापुर                              4001 रुपये

मनाड से दानापुर                                 3849 रुपये

जलगांव से दानापुर                               3513 रुपये

भुसावल से दानापुर                               3459 रुपये

बुरहानपुर से दानापुर                            3323 रुपये

खंडवा से दानापुर                                 3148 रुपये

फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी, जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, इसका शड्यूल बढ़ा दिया जाएगा.