How To Be Crorepati: पैसे से ही पैसा बनाया जाता है. शायद ही आपको अंदाजा हो कि सिर्फ 50 रुपए में भी करोड़पति बना जा सकता है. अगर रोजाना 50 रुपए बचाए जाएं और हर महीने के लिहाज से निवेश किया जाए तो एक ट्रिक आपको 1 करोड़ से ज्यादा का मालिक बना सकती है. ये फॉर्मूला इतना सफल है कि इसे अपनाकर ही अच्छे-अच्छों ने बैंक बैलेंस तैयार किया है. करोड़पति बनने (Crorepati tips) के सिर्फ दो ही उसूल हैं, पहला है, जितनी जल्दी निवेश की शुरुआत करेंगे उतना बेहतर है. दूसरा- लंबी अवधि के लिए अपना निवेश प्लान तैयार करें. दुनिया के अमीरों में शुमार वॉरेन बफे (Warren Buffett) इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. जिन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र से ही निवेश करना शुरू कर दिया था. 

एक SIP बदल सकती है किस्मत

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

करोड़पति बनने के लिए सबसे सटीक फॉर्मूला- SIP (सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) यही वो फॉर्मूला है, जो आपकी दौलत को दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ा सकता है. अब समझते हैं कैसे...

25 साल की उम्र में निवेश पर करोड़पति

आप 25 साल के हैं और रोजाना 50 रुपए बचाते हैं और महीने के अंत में म्यूचुअल फंड SIP (Mutual Fund Systematic Investment plan) के जरिए निवेश करना शुरू करते हैं, तो 60 साल की उम्र तक आपके पास 1 करोड़ सेज्यादा की संपत्ति होगी. पूरे 35 साल तक लगातार सिर्फ 50 रुपए रोजाना बचाने हैं और उसे SIP में निवेश करना है. 

50 रुपए रोजाना का मतलब हुआ 50X30= 1500 रुपए महीना.   

म्यूचुअल फंड औसतन 12-15 फीसदी रिटर्न मिलता है.

35 साल की लंबी निवेश अवधि में आपको 12.5 फीसदी का रिटर्न मिला.

SIP अमाउंट                 1500/महीना

अनुमानित रिटर्न               12.5%

निवेश की अवधि              35 साल 

कुल निवेश                      6.3 लाख रुपए

कुल वैल्यू                        1.1 करोड़ रुपए

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

30 साल की उम्र में निवेश पर करोड़पति 

आप रोजाना 50 रुपए बचाकर रिटायरमेंट की उम्र तक 1.1 करोड़ रुपए (How to become Crorepati) के मालिक बन जाएंगे. अब मान लीजिए आप 30 की उम्र में निवेश शुरू करते हैं, तो आपके निवेश की अवधि घटकर 30 साल हो जाएगी.

SIP अमाउंट                 1500/महीना

अनुमानित रिटर्न              12.5%

निवेश की अवधि              30 साल

कुल निवेश                      5.4 लाख रुपए

कुल वैल्यू                        59.2 लाख रुपए