क्‍या आप जानते हैं कि कर्मचारियों को ग्रेच्‍युटी (Gratuity) क्‍यों और कब मिलती है. इसे लेकर सरकार नियमों में कुछ बदलाव करने वाली है. जी बिजनेस के पैनलिस्‍ट और एक्‍सपर्ट मनीष गुप्‍ता के मुताबिक जिस कंपनी में 10 से ज्‍यादा कर्मचारी हैं, वहां इम्‍प्‍लॉयर को संस्‍थान के हर कर्मचारी को ग्रेच्युटी देनी होती है. पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्‍ट, 1972 के तहत सरकार ने टैक्‍स फ्री ग्रेच्युटी की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

5 साल से पहले मिलेगी ग्रेच्युटी!

सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 में नया प्रावधान

फिक्स्ड टर्म कर्मचारी के ग्रेच्युटी भुगतान नियम में बदलाव

फिक्स्ड टर्म यानि निश्चित अवधि या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी

1 साल की नौकरी पर भी ग्रेच्युटी देने पर हो रहा विचार

1 से 3 साल तक की नौकरी पर ग्रेच्युटी मिलना हो सकता है संभव

कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी को दिन के हिसाब से ग्रेच्युटी मिलेगी

ग्रेच्युटी के लिए 5 साल की शर्त पूरा करना जरूरी नहीं

ग्रेच्युटी नियम में बदलाव क्यों?

जॉब सेक्योरिटी पहले की तुलना में घटी

ग्रेच्युटी का हक मारने वाली कंपनियों पर लगाम लगेगी

PF जैसी हो सकती है व्यवस्था

ग्रेच्युटी को CTC का हिस्सा रखने का प्रस्ताव

क्या ग्रेच्युटी सैलरी का हिस्सा होती है?

ग्रेच्युटी सैलरी का हिस्सा रखना कंपनी पर निर्भर

ज्यादातर फर्म ग्रेच्युटी को CTC का हिस्सा बनाती हैं

CTC: Cost to Company

CTC यानि कंपनी जो खर्च आप पर कर रही है

ग्रेच्युटी अगर आपके अप्वाइंटमेंट लेटर में है

लेटर में ग्रेच्युटी को लेकर कोई शर्त नहीं लिखी

ऐसे में ग्रेच्युटी आपको 5 साल के बाद ही मिलेगी

5 साल से पहले ग्रेच्युटी के नियम

कुछ स्थितियों में ग्रेच्युटी 5 साल से पहले मिल सकती है

5 साल की अवधि से पहले कर्मचारी की मृत्यु होती है

कर्मचारी अपंग हो गया, नौकरी कर पाने में सक्षम नहीं

इन स्थितियों में ही 5 साल से पहले ग्रेच्युटी मिलना संभव

ग्रेच्युटी पर कितनी टैक्स छूट?

आयकर कानून के तहत ग्रेच्युटी पर टैक्स छूट है  

एक तय सीमा तक ग्रेच्युटी पर टैक्स छूट मिलती है

टैक्स फ्री ग्रेच्युटी अब 20 लाख रुपए कर दी गई है

पहले टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपए थी

29 मार्च, 2018 को अधिसूचना जारी की गई थी

अधिकतम ग्रेच्युटी कितनी मिल सकती है?

ग्रेच्युटी की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है

कंपनी अपने हिसाब से ग्रेच्युटी दे सकती है

अभी 20 लाख तक की ग्रेच्युटी टैक्स फ्री है

20 लाख से ज्यादा ग्रेच्युटी पर टैक्स लगेगा

कैसे कैलकुलेट करें ग्रेच्युटी?

कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी? ये 2 फैक्टर पर निर्भर

पहला, कंपनी में कितनी सालों तक सेवा दी?

दूसरा, आपकी अंतिम सैलरी के आधार पर

सेवा के हर साल की आखिरी सैलरी अहम

आखिरी सैलरी के 15 दिनों के हिसाब से कैलकुलेशन

सैलरी में बेसिक और डीयरनेस अलाउंस भी शामिल

Zee Business Live TV

उदाहरण से समझें:

उदाहरण के लिए नवीन एक इंजीनियर है

नवीन ने कंपनी को 20 साल की सेवा दी है

नवीन की अंतिम सैलरी 20 हजार रुपए थी

ऐसे में उनकी ग्रेच्युटी 2,30,769 रुपए होगी