आजकल के दौर में बैंकों ने घर खरीदने जैसे भारी भरकम सपने को आसान बना दिया है. बैंकों की तरफ से दिए जा रहे होम लोन ऑफर्स के जरिए आप भी अपने सपनों का घर बना सकते हैं और आसानी से बैंक से होम लोन लेकर उसे रीपे कर सकते हैं. लेकिन बैंकों से होम लोन मिलना आसान नहीं है. होम लोन देने से पहले बैंक कई तरह की पड़ताल करता है और डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करता है. अगर आप ये सोच रहे हैं कि मेरी सैलरी 30,000 रुपये प्रतिमाह है, तो बैंक मुझे लोन नहीं देगा. नहीं, ऐसा नहीं है. आइए जानते हैं कि अगर आपकी सैलरी 40,000 रुपए है तो बैंक आपको कितने लाख रुपए तक का लोन दे सकता है.

सैलरी का 60 गुना ज्यादा होता है होम लोन

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बजाज फिनसर्व के मुताबिक, लैंडर आपको हमेशा आपकी सैलरी का 60 गुना होम लोन देता है. होम लोन देने से पहले लैंडर कई बातों का ध्यान रखता है, इसमें आपका क्रेडिट स्कोर, सैलरी, आयु, जगह, मौजूदा दायित्व जैसे मानदंड शामिल हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि होम लोन देते समय लैंडर आपकी इन-हैंड सैलरी नहीं देखते हैं, क्योंकि आपकी इन-हैंड सैलरी में ये चीजें भी शामिल होती हैं...

  • बेसिक सैलरी
  • मेडिकल अलाउंस
  • लीव ट्रेवल अलाउंस (LTA)
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • दूसरे अलाउंसेज

Zee Business Hindi Live यहां देखें

 

अगर आपकी इन-हैंड सैलरी 60,000 रुपए है तो बैंक की तरफ से आपको 36 लाख रुपए तक का होम लोन मिल सकता है. लेकिन लैंडर इन अलाउंसेज को आपके इन-हैंड सैलरी में शामिल नहीं करता है. आइए आपकी इन-हैंड सैलरी से समझते हैं कि आपको बैंक की तरफ से कितने लाख रुपए का होम लोन मिल सकता है...

नेट मंथली इनकम (रुपए)        होम लोन अमाउंट (रुपए)

25,000                                         18,64,338 

30,000                                         22,37,206

40,000                                         29,82,941

50,000                                         37,28,676

70,000                                         52,20,146

 

जितनी ज्यादा सैलरी, उतना ज्यादा होम लोन

आपकी सैलरी जितनी ज्यादा होगी, आपका होम लोन बी उतना ही ज्यादा होगा. इसके अलावा अगर आपको सिबिल स्कोर (CIBIL Score) अच्छा नहीं है तो पहले उसे दुरुस्त कर लें. क्योंकि अगर सिबिल स्कोर ठीक नहीं होगा तो आपको होम लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है. 750 या उससे ज्यादा का सिबिल कोर आपको होम लोन के योग्य बना सकता है.