Budget 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं और सबसे बड़ा जो एक सवाल होता है बजट के टाइम, वो होता है टैक्सपेयर्स का कि क्या राहत मिलने वाली है. बजट-2023 के साथ भी जुड़ी हुई थीं उम्मीदें, बड़े बदलावों की. अब अगले बजट का तो नहीं पता, लेकिन हां, पिछले बजट में कुछ छोटे-बड़े बदलाव आए थे. 2023 को अलविदा कह रहे हैं तो ये भी देख लेते हैं कि इनकम टैक्स के फ्रंट पर इस साल क्या-क्या बदला.

नए टैक्स रिजीम में हुए कई बदलाव

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

न्यू टैक्स रिजीम को इस बार डिफॉल्ट टैक्स रिजीम बना दिया गया. डिफॉल्ट होने के बावजूद आप ओल्ड टैक्स रिजीम को चुन सकते हैं. हालांकि, ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. हां, न्यू रिजीम में कुछ बदलाव जरूर हुए. बेसिक छूट वाली लिमिट को ढाई लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दिया गया. 87A सेक्शन में रिबेट को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया. 

इसके साथ, न्यू रिजीम में 7.5 लाख तक की इनकम को टैक्सफ्री कर दिया गया, 50,000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलने लगा लीव एन्कैशमेंट पर नॉन-गवर्नमेंट इंप्लॉईज़ के लिए टैक्स छूट को 8 गुना बढ़ाकर 3 लाख से 25 लाख कर दिया गया. 

क्या हैं मौजूदा टैक्स स्लैब?

अब एक बार जो मौजूदा टैक्स स्लैब है, उसपर भी नजर डाल लेते हैं-

New Tax Regime

न्यू रिजीम में 3 लाख तक नो टैक्स, 3 से 6 लाख पर 5 पर्सेंट, 6 लाख से 9 लाख पर 10 पर्सेंट, 9 लाख से 12 लाख पर 15 पर्सेंट, 12 लाख से 15 लाख पर 20 पर्सेंट, और 15 लाख से ऊपर 30 पर्सेंट का रेट है.

Tax Slabs

Income Tax Rates

Up to Rs. 3,00,000

Nil

Rs. 3,00,001 - Rs.6,00,000

5% (tax rebate under section 87A)

Rs. 6,00,001 - Rs. 9,00,000

10% (tax rebate under section 87A below Rs. 7 lakh)

Rs.9,00,001 - Rs.12,00,000

15%

Rs. 12,00,001 - Rs.15,00,000

20%

Above Rs. 15,00,000

30%

Old Tax Regime

ओल्ड टैक्स रिजीम में ढाई लाख तक नो टैक्स. ढाई लाख से 5 लाख तक 5 पर्सेंट, 5 लाख से 10 लाख तक 20 पर्सेंट और 10 लाख से ऊपर 30 पर्सेंट है.

Tax Slabs

Age Less than 60 years

Age 60 years to 80 years

Age More than 80  years

Up to Rs. 2,50,000

Nil

Nil

Nil

Rs. 2,50,001 to Rs. 3,00,000

5% (Tax rebate u/s 87A)

Nil

Nil

Rs. 3,00,001 to Rs. 5,00,000

 

5% (Tax rebate u/s 87A)

Nil

Rs. 5,00,001 to Rs. 10,00,000

20%

20%

20%

Above Rs. 10,00,000

30%

30%