UKPSC Recruitment 2021: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड अपर सबोर्डिनेट सेवा परीक्षा के लिए भर्ती निकाली है. 318 पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 28 दिसंबर, 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

UKPSC Recruitment 2021 का डिटेल्स    

भर्ती परीक्षा: सबोर्डिनेट राज्य सिविल / अपर सबोर्डिनेट सेवा परीक्षा- 2021 (पीसीएस – 2021)

खाली पदों की संख्या: 318

पे स्केल: लेवल- 6, 7, 10

UKPSC Recruitment 2021: इन पदों पर होगी भर्ती

पुलिस सब-इंस्पेक्टर, वित्त अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक निदेशक (सभी विभाग), प्रखंड विकास अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी, सूचना अधिकारी, परिवहन कर अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, अनुमंडल विपणन अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक श्रम आयुक्त, सहायक गन्ना आयुक्त, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, प्रचार अधिकारी, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, पौध संरक्षण अधिकारी, मशरूम विकास अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी.

UKPSC Recruitment 2021: के लिए योग्यता

कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उसकी उम्र 1 जुलाई, 2021 तक 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि नियमों के अनुसार इसमें कुछ छूट मिल सकती है.

UKPSC Recruitment 2021: एप्लीकेशन फीस

कैंडिडेट्स एग्जामिनेशन फीस का पेमेंट नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं।.

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए: 176.55 रुपये

सिर्फ उत्तराखंड के एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए: 86.55 रुपये

पीएच के लिए: 26.55 कैंडिडेट्स

UKPSC Recruitment 2021: के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस

इच्छुक कैंडिडेट्स वेबसाइट ukpsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

UKPSC Recruitment 2021 के लिए सलेक्शन प्रोसेस

इसके लिए सलेक्शन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक प्रकार) और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

UKPSC Recruitment 2021: कैसे करें अप्लाई

कैंडिडेट्स वेबसाइट ukpsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

UKPSC Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण डेट

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक डेट- 08 दिसंबर, 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम डेट- 28 दिसंबर, 2021

फीस पेमेंट की लास्ट डेट- 28 दिसंबर, 2021

आधिकारिक वेबसाइट- www.ukpsc.gov.in

UKPSC Recruitment 2021 का नोटिफिकेशन

Zee Business Hindi Live यहां देखें