SBI Apprentice 2021:  बैंक में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (state bank of india) ने एसबीआई अप्रेंटिस (SBI Apprentice 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा  (SBI Apprentice 2021) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती 33 राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न पदों पर की जाएगी. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

SBI Apprentice 2021 एसबीआई 2021 अप्रेंटिस के लिए 26 जुलाई 2021 तक या उससे पहले वेबसाइट nsdcindia.org/apprenticeship या apprenticeshipindia.org या bfsissc.com या bank.sbi/careers या sbi.co.in/careers पर आवेदन किया जा सकता है.  इस नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों को आप इसके ऑफिश्यली वेबसाइड के नोटिफिकेशन पर जाकर आसानी से पढ़ सकते हैं.  योग्यता, पदों का विवरण, फीस जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आप इसके जरिए हासिल कर सकते हैं. 

अप्लाई करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रैजुएशन करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें अप्लाई करने के लिए 31 अक्तूबर 2020 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम सीमा 20 और अधिकतम 28 वर्ष होना जरूरी होगा. सैलरी की बात करें तो इसमें चयनित अभ्यर्थी को  प्रतिमाह 15000 रुपये बतौर स्टायपेंड दिए जाएंगे. इसमें चयनित करने का आधार लिखित परीक्षा और लोकल भाषा की परीक्षा में प्राप्त अंकों को रखा जाएगा. 

यहां जानिए कौन से राज्य में हैं कितनी सीटें 

एसबीआई अप्रेंटिस के लिए अलग-अलग राज्यों में सीटों की संख्या जारी कर दी गई है. यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बैंक प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार चयनित राज्य के किसी भी जिले में प्रशिक्षण सीट आवंटित कर सकती है. सबसे 875 अधिक सीट उत्तर प्रदेश में जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात के पास 800 सीट मौजूद है.  

इसके अलावा पश्चिम बंगाल - 715, राजस्थान - 650, ओडिशा - 400, महाराष्ट्र - 375, पंजाब - 365, असम - 250, हिमाचल प्रदेश - 200, कर्नाटक - 200, हरियाणा - 150, उत्तराखंड - 125, तेलंगाना - 125, आंध्र प्रदेश - 100, जम्मू कश्मीर - 100, तमिलनाडु - 90, केरल - 75, मध्य प्रदेश - 75, छत्तीसगढ - 75, गोवा - 50, मेघालय - 50, बिहार - 50, झारखंड - 25, चंडीगढ़ - 25, सिक्किम - 25, अरुणाचल प्रदेश - 20, मणिपुर - 20, मिजोरम - 20, नगालैंड - 20, त्रिपुरा - 20, पांडिचेरी - 10, लद्दाख - 10, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 10