उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Sarkar) टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का सम्मान करेगी. इसके लिए 19 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और राज्यपाल (आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel) मौजूद रहेंगे. सम्मान समारोह  दोपहर 2.30 बजे होगा. 

मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में होगा

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खिलाड़ियों का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन सम्मान मिलेगा. खेलों के कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा. खबर के मुताबिक, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसमें मिशन युवा शक्ति के तहत सभी 75 जनपद मुख्यालयों पर कार्यक्रम होगा. हर जनपद के जिलास्तरीय 75-75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

पदक विजेता खिलाड़ी जो होंगे सम्मानित (राशि रुपये में)

नीरज चोपड़ा- स्वर्ण पदक - 2 करोड़ 

मीराबाई चानू- रजत पदक- 1.5 करोड़

रवि दहिया-रजत पदक-1.5 करोड़

पीवी.सिंधु- कांस्य पदक- 1 करोड़

लवलीना बोरगोहेन-कांस्य पदक-1 करोड़

बजरंग पुनिया-कांस्य पदक-1 करोड़

हॉकी टीम इंडिया (पुरुष)- कांस्य पदक- कुल 19 सदस्यीय दल- 1 करोड़/खिलाड़ी

हॉकी टीम मुख्य कोच- 25 लाख

दूसरे अतिरिक्त कोच- कुल 7 सदस्य- 10 लाख/सदस्य

सम्मानित होने वाले दूसरे प्रतिभागी

महिला हॉकी टीम-कुल 19 सदस्य- 50 लाख प्रति खिलाड़ी

मुख्य कोच - 25 लाख

दूसरे कोच- कुल 6 सदस्य- 10 लाख प्रति सदस्य

वंदना कटारिया- हैट्रिक लगाने के लिए - 50 लाख 

अदिति अशोक- गोल्फर- 50 लाख

दीपक पुनिया- कुश्ती- 50 लाख

Zee Business Hindi Live यहां देखें

उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि

ललित कु.उपाध्याय- 25 लाख अतिरिक्त

वंदना कटारिया- 25 लाख अतिरिक्त

प्रियंका गोस्वामी-25 लाख

अन्नू रानी-25 लाख

सीमा पुनिया-25 लाख

सौरभ चौधरी- 25 लाख

मेराज अहमद खान- 25 लाख

अरविंद सिंह- 25 लाख

सतीश सिंह- 25 लाख

शिवपाल सिंह- 25 लाख.