Miss India 2022: भारत की बेटी सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) के खिताब को अपने नाम किया. सिनी ने कई खूबसूरत और इंटेलिजेंट कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. महज 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) कर्नाटक की रहने वाली हैं. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रविवार तीन जुलाई रात को मिस इंडिया फिनाले का आयोजन किया गया था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सिनी शेट्टी के अलावा राजस्थान की रूबल शेखावत इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं. रूबल शेखावत और शिनाता चौहान भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. 

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें    

भरतनाट्यम डांसर भी हैं सिनी शेट्टी

मौजूदा समय में 21 साल की सिनी शेट्टी CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं. इसके अलावा वो भरतनाट्यम डांसर भी हैं. सिनी शेट्टी ने सिर्फ 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था. मिस इंडिया के इस ग्रैंड फिनाले इवेंट में नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार रॉव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया. जहां पर सबने जमकर मस्ती भी की. 

मनासा वाराणसी ने पहनाया मिस इंडिया का ताज 

फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया. यह इवेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के लिए भी बेहद खास था. क्योंकि साल 2002 में इसी दिन नेहा मिस इंडिया बनी थी. लिहाजा नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे. जिसे वहां मौजूद सभी लोगों ने मिलकर सेलिब्रेट किया.