punjab election 2022 congress candidate list: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस लिस्ट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भीं, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सिद्धू अपनी वर्तमान सीट अमृतसर पूर्व, रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक और सोनी भी अपने मौजूदा क्षेत्र अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी. वह अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं.गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है.

पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर मान आम आदमी पार्टी में शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ने के एक दिन बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. आप नेता और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि मान के शामिल होने से राज्य में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी. चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान जी कांग्रेस के साथ अपने 50 साल पुराने जुड़ाव को समाप्त करते हुए आप में शामिल हो गए. वह पंजाब कृषि उद्योग निगम के अध्यक्ष थे.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

कई नाम आए सामने, जानिए किन उम्मीदवारों को मिली टिकट

फिरोजपुर से परमिंरदर पिंकी 

जीरा से कुलबीर जीरा 

नाभा से साधु सिंह धर्मसोत

सुजानपुर से नरेश पुरी, 

गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा 

श्री हरगोबिंदपुर से मंदीप सिंह 

फतेहगढ़ चूड़ियां से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा  

डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा 

अजनाला से हरप्रताप सिंह अजनाला 

राजासांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया 

मजीठा से जगविंदर पाल सिंह 

जंडियाला से सुखविंदर सिंह डैनी 

अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू

अमृतसर उत्तरी से सुनील दत्ती, 

अमृतसर वेस्ट से राजकुमार वेरका 

अमृतसर सेंट्रल से ओमप्रकाश सोनी 

अमृतसर दक्षिण से इंदरबीर सिंह बुलारिया 

तरनतारन से डा.धर्मबीर अग्निहोत्री  

पट्टी से हरमिंदर सिंह गिल 

बाबा बकाला से संतोख सिंह 

भुलत्थ से सुखपाल खैरा 

कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह 

सुल्तानपुर लोधी से नवतेज चीमा 

फगवाड़ा से बलविंदर सिंह धलीवाल  

फिल्लौर से विक्रमजीत चौधरी 

शाहकोट से हरदेव सिंह 

करतारपुर से चौधरी सुरिंदर सिंह 

जालंधर वेस्ट से सुशील कुमार रिंकू 

जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी, 

जालंधर उत्तरी से अवतार सिंह जूनियर 

जालंधर कैंट से परगट सिंह 

आदमपुर से सुखविंदर सिंह कोटली

मुकेरियां से इंदु बाला 

दसूहा से अरुण डोगरा 

टांडा उड़मुड़ से संगत सिंह गिलजियां 

शाम चौरासी से पवन कुमार आदिया 

होशियारपुर से सुंदर शाम अरोड़ा 

चब्बेवाल से डा.राजकुमार 

गढ़शंकर से अमरप्रीत लाली 

बलाचौर से दर्शन लाल 

श्री आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह 

रुपनगर से बरिंदर सिंह ढिल्लों