Petrol-Diesel Price Today: आम नागरिकों के लिए थोड़ी राहत की खबर है. आज ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है. मंगलवार यानी 24 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 38 दिनों में दूसरी बार पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. पिछले 38 दिनों में एक बार भी पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वहीं पिछले एक हफ्ते में डीजल की कीमत में 5वीं बार गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत घटकर 101.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है. 

Zee Business Hindi Live यहां देखें

यहां देखें प्रमुख शहरों में तेल की कीमत

शहर                         पेट्रोल          डीजल

दिल्ली                      101.49         88.92

मुंबई                        107.52        96.48

कोलकाता                 101.82        91.98

चेन्नई                          99.20        93.52

बंगलुरू                    104.98        94.34

पटना                       103.99        94.75

जयपुर                      108.42        98.06

38 दिनों में दो बार घटे दाम

बता दें कि रविवार को पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी. इससे पहले 36 दिन तक पेट्रोल की कीमत स्थिर थी. आज मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. 

आखिरी बार कब बढ़े थे दाम?

संसद मे मॉनसून सत्र के दौरान ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. इससे पहले 17 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. 4 मई से 17 मई तक पेट्रोल की कीमत में 11.44 रुपए और डीजल की कीमत में 9.14 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. 

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमत हर रोज बदलती है. अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो एक SMS के जरिए जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा.