रिपोर्ट : अश्विनी गुप्‍ता

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 4 से 15 नवंबर 2019 के बीच वाहनों पर ऑड-ईवन (Odd-Even) स्कीम लागू की जा रही है. दिल्‍ली सरकार ने इस बार भी टूव्‍हीलर को इससे छूट दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को इससे छूट नहीं दी गई है. उन्हें भी ऑड-ईवन का पालन करना होगा. 

क्‍या है OddEven का गणित

ऑड का मतलब है ऐसी संख्‍या जो 2 से डिवाइड नहीं होती. यानि अगर आपकी गाड़ी का अं‍तिम नंबर 1, 3, 5, 7 और 9 में से एक है तो आप सिर्फ ऑड नंबर की तारीख-5, 7, 9, 11, 13 और 15 नवंबर को ही दिल्‍ली में वाहन चला पाएंगे. वहीं 0, 2, 4, 6 और 8 नंबर वाले 4, 6, 8, 12 और 14 नवंबर को ही दिल्‍ली में अपना वाहन ड्राइव कर पाएंगे. 10 नवंबर को कोई पाबंदी नहीं होगी.

यह है कैलेंडर

व्‍हीकल नंबर तारीख
xyz0, xyz2, xyz4, xyz6 और xyz8 4 नवंबर
xyz, xyz3, xyz5, xyz7 और xyz9 5 नवंबर
xyz0, xyz2, xyz4, xyz6 और xyz8 6 नवंबर
xyz1, xyz3, xyz5, xyz7 और xyz9 7 नवंबर
xyz0, xyz2, xyz4, xyz6 और xyz8 8 नवंबर
xyz1, xyz3, xyz5, xyz7 और xyz9 9 नवंबर 
xyz0, xyz2, xyz4, xyz6 और xyz8 10 नवंबर
xyz1, xyz3, xyz5, xyz7 और xyz9 11 नवंबर
xyz0, xyz2, xyz4, xyz6 और xyz8 12 नवंबर
xyz1, xyz3, xyz5, xyz7 और xyz9 13 नवंबर
xyz0, xyz2, xyz4, xyz6 और xyz8 14 नवंबर
xyz1, xyz3, xyz5, xyz7 और xyz9 15 नवंबर

कब लागू होगा OddEven

OddEven सोमवार से शनिवार के बीच रहेगा. दूसरे राज्य से दिल्ली आने वाले वाहनों को भी इसका पालन करना होगा. रविवार को इससे छूट रहेगी. OddEven सुबह 8 से शाम 8 बजे तक लागू होगा. इसका पालन न करने पर 4 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा.

 

किसे मिली छूट

दिल्ली के ले. गवर्नर को इससे छूट दी गई है. साथ ही प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों को भी छूट मिली है. दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को छूट दी गई है लेकिन अन्य राज्यों के मंत्रियों को भी इसका पालन करना होगा. साथ ही स्कूली बसों वाले वाहन को भी छूट है. 

*इन्हें ऑड-ईवन से छूट*

- राष्ट्रपति

- उप राष्ट्रपति

- प्रधानमंत्री

- मुख्य न्यायाधीश

- राज्यपाल

- उप राज्यपाल दिल्ली

- केंद्रीय मंत्री

- राज्य व केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

- लोकसभा अध्यक्ष

- लोकसभा व राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष

- डिप्टी चेयरमैन राज्यसभा

- डिप्टी चेयरमैन लोकसभा

- सुप्रीम कोर्ट के जज

- सीएजी

- चेयरपर्सन यूपीएससी

- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व जज

- पैरा मिल्ट्री फोर्स

- एसपीजी सुरक्षा वाले वाहन

- लोकायुक्त

- एंफोर्समेंट वाहन

- आपातकालीन सेवा वाहन

- पायलट व एस्कोर्ट

- एंबेसी के सीडी नंबर वाहन

- राज्य चुनाव आयोग दिल्ली, चंडीगढ़

- चुनाव पर्यवेक्षक

- चुनाव में लगे वाहन

- केवल महिलाएं या 12 साल के बच्चों के साथ

- स्कूल ड्रेस में बच्चों वाले वाहन

- चुनाव आयुक्त

- पुलिस विभाग

- परिवहन विभाग

- रक्षा मंत्रालय की गाड़ी

- मेडिकल वाहन

- सिर्फ महिलाओं वाले वाहन

- दिव्यांगों के वाहन

- स्कूली बच्चों की गाड़ी

- दो पहिया