IPL 2021 Prize Money CSK vs KKR Highlights : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2021 में दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से शिकस्त देकर चेन्नई ने फाइनल मैच जीतने में कामयाबी हासिल की. इस जीत के बाद खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. मैदान पर खिलाड़ी एक-दूसरे को इस जीत के लिए प्रोत्साहित करते हुए नजर आए. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पिछले साल सबसे फिसड्डी साबित रही चेन्नई ने इस साल सबकी बोलती बंद करने का काम किया. मैच के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई की टीम को 20 करोड़ रूपये दिए गए तो वहीं रनअरअप रही केकेआर के हिस्से 12.5 करोड़ रुपये आए. दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे क्वॉलिफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार मिली थी.  तीसरे स्थान पर रहने वाली दिल्ली को 8.75 करोड़ रुपये मिले. जबकि चौथ नंबर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी 8.75 करोड़ रुपये का ईनाम दिया गया. 

फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों ने जमाया रंग

परफेक्ट कैच ऑफ द मैच - रवींद्र जडेजा 

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच - रॉबिन उथप्पा 

लेट्स क्रैक इट सिक्स अवॉर्ड - वेंटकेश अय्यर 

गेमचेंजर ऑफ द मैच - फाफ डु प्लेसिस

मोस्ट वेल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच - फाफ डु प्लेसिस 

पावरप्लेयर ऑफ द मैच - वेंकटेश अय्यर 

मैन ऑफ द मैच - फाफ डु प्लेसिस 

यहां जानें टीम और खिलाड़ियों ने जीते कौन-कौन से पुरस्कार

विजेता चेन्नई सुपर किंग्स                               ₹20 करोड़

उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स                 ₹12.50 करोड़

मैन ऑफ द मैच फाफ डु प्लेसिस                    ₹1 लाख

ऑरेंज कैप रुतुराज गायकवाड़                        ₹10 लाख

पर्पल कैप हर्षल पटेल                                    ₹10 लाख

सीजन का परफेक्ट कैच रवि बिश्नोई                 ₹10 लाख

सीजन के सुपर स्ट्राइकर शिमरोन हेटमायर       ₹10 लाख

गेम चेंजर ऑफ द सीजन हर्षल पटेल               ₹10 लाख

सर्वाधिक छक्के केएल राहुल                           ₹10 लाख

पावर प्लेयर ऑफ द सीजन वेंकटेश अय्यर         ₹10 लाख

सीजन के मूल्यवान हर्षल पटेल                         ₹10 लाख

सीजन का फेयर प्ले राजस्थान रॉयल्स                 ₹10 लाख