Rich List: भारत के फाइनेंशियल कैपिटल कहे जाने वाले शहर मुंबई ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है. सबसे ज्यादा अरबपतियों के शहर के मामले में मुंबई ने चीन के बीजिंग को पीछे छोड़ पहला दर्जा हासिल कर लिया है. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया में सबसे अधिक अरबति मुंबई में रहते हैं. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, मुंबई में कुल 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग में कुल 91 अरबपति रहते हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 271 अरबपति हैं, जबकि चीन में कुल 814 अरबपति रहते हैं. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने नए अरबपतियों के मामले में भी चीन को पीछे छोड़ दिया है. अरबपतियों की इस लिस्ट में भारत की तरफ से 94 नए नाम शामिल हुए हैं, जबकि चीन में 55 नए अरबपति शामिल हुए हैं. ग्लोबल इकोनॉमिकल चुनौतियों को मात देते हुए भारत की कुल संपदा भी पिछले साल के मुकाबले 51 फीसदी बढ़ी है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में अरबपतियों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ी है. इस साल इसमें 26 नए अरबपति शामिल हुए हैं. अरबपतियों के मामले में यह दुनिया में तीसरे और एशिया में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, नई दिल्ली भी पहली बार टॉप 10 में शामिल हुई है.

किस शहर में कितने अरबपति

  • न्यूयॉर्क - 119
  • लंदन - 97
  • मुंबई - 92
  • बीजिंग - 91
  • शंघाई - 87

भारत में इस साल बढ़ें 94 नए अरबपति

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े हैं, जो अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है. यह उछाल, जो 2013 के बाद से सबसे अधिक है, जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्वास का प्रमाण है.

भारतीय अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट (2024 Hurun Global Rich List) रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई. 

किस सेक्टर में कितने अरबपति?

रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडस्ट्री के हिसाब से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है. सामूहिक रूप से, भारतीय अरबपतियों की संपत्ति $1 ट्रिलियन के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 प्रतिशत है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है.