Sukhwinder Sukhu Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार किया गया. कांग्रेस के कुछ 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जिन विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उनके नाम डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं. कैबिनेट मंत्री बनने वालों में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर भद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हैं. विक्रमादित्य सिंह की मां वर्तमान में हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सुक्खू मंत्रिमंडल में अभी तीन विधायकों को और मंत्री बनाया जा सकता है. ये रिक्त पद बाद में भरे जाएंगे. हिमाचल में सीएम समेत कुल 12 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. सात विधायकों के मंत्री बनने के बाद अब 9 लोग मंत्रिमंडल में हो चुके हैं.

मंत्रियों की लिस्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए संभावितों की सूची मंजूरी के लिए कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है. उन्होंने दिल्ली से लौटने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार या उसके बाद संभव है. सुक्खू ने दिल्ली में इस मुद्दे पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था.

सुक्खू ने कहा था कि सूची आलाकमान को सौंप दी गई है और कैबिनेट का विस्तार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा. कैबिनेट में 10 रिक्तियां हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुत मिलने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू  को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. इनके अलावा मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया था. एक महीने से ज्यादा समय तक हिमाचल में मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें