Bihar Nagar Nikay Chunav Result 2022: बिहार में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे. यह तय हो जाएगा कि आखिर कुर्सी किसकी होगी और कौन जीतेगा. बिहार नगरपालिका चुनाव (Bihar Nagar Nikay Chunav) के पहले फेज का मतदान 18 दिसंबर को हुआ था, जहां 3658 सीटों के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 3346 वार्ड पार्षद, 156 उप मुख्य पार्षद और 156 मुख्य पार्षद शामिल थे. आज आने वाले नतीजों में 21287 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल युनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP),कांग्रेस (Congress) सहित अन्य पार्टियां चुनावी मैदान में हैं. 

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 पूरी लिस्ट

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पटना, आरा, सासाराम, बिहारशरीफ, गया, छपरा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, बेतिया, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, बेगूसराय और भागलपुर.

बिहार नगर परिषद चुनाव 2022 की पूरी लिस्ट

संपतचक, मसौढ़ी, बाढ़, खगौल, दानापुर, मोकामा, फुलवारी शरीफ, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहटा, बक्सर, पीरो, भभुआ, नोखा, डेहरी डालमियानगर, हिलसा, शेरघाटी, टेकरी, बोधगया, वारिसलीगंज, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, बरौली , गोपालगंज, मीरगंज, साहेबगंज, हाजीपुर, लालगंज, महुआ, रक्सौल, चकिया, बाघा, नरकटियागंज, रामनगर, बैरगनिया, जनकपुर रोड, बेनीपुर, रोसेरा, दलसिंहसराय, ताजपुर, शाहपुर पटोरी, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, त्रिवेणीगंज, उदकिशुनगंज, मधेपुरा, बनमनखी, कस्बा, किसनगंज, जोगबनी, अररिया, फोर्ब्सगंज, जमालपुर, लखीसराय, सूरजगढ़ा, बरबीघा, शेखपुरा, तेघरा, बरौनी, बिहट, बलिया, गोगरी जमालपुर, खगड़िया, जमुई, सुल्तानगंज, नौगछिया, सीवान, बखरी.

बिहार नगर पंचायत चुनाव 2022 की पूरी लिस्ट

पालीगंज, पुनपुन, चौसा, ब्रह्मपुर, बिहिया, जगदीशपुर, शाहपुर, कुदरा, मोहनिया, हाटा, रामगढ़, कोथ, नासरीगंज, रोहतास, गिरियक, नालंदा, एकंगरसराय, चांदी, हरनौत, सिलाओ, इमामगंज, वजीरगंज, खिजरसराय, रजौली, बरुण, रफीगंज, नबीनगर, देव, घोषी, मखदुमपुर, काको, कुर्था, सोन नगर, दिघवारा, मढ़ौरा, रिविलगंज, एकमा बाजार, परसा बाजार, हसनपुरा, महराजगंज, मैरवा, बड़हरिया, गुठानी, कटिया, सकरा, मीनापुर, कुरहानी, बरुराज, सरैया , सुगौली, चनपटिया, बेलसंड, बहेरी, कुशेश्वर स्थान, हैघाट, जयनगर, घोघरडीहा, बेनीपट्टी, फुलपरास, सरायरंजन, सौर बाजार, सोनबरसा, नौहट्टा, बनगांव, सिमरही, आलम नगर, रूपौली, दमदाहा, मीरगंज, भवानीपुर, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, अमदाबाद, कोरहा, कुर्सेला, मनिहार, बारसोई, तारापुर, शेखपुरा, चेवारा, परबत्ता, सिकंदरा, पीरपैंती, कहलगांव, अकबर नगर, कटोरिया, अमरपुर, बौंसी, कोइलवर, गढ़ानी, चेनारी, दिनारा, काराकाट, सरमेरा, परवलपुर, पावापुरी, रहुई , अस्थावां, फतेह पुर, डोभी, कोपा, मांझी, मसरख, अंडा आर, गोपालपुर, बसंतपुर, माधोपुर सुस्ता, मोरौल, पातेपुर, गोरौल, जंदाहा, अरेराज, लौरिया, भरवारा, सिंघवारा, सिंघिया, मुसरीघरारी, निर्मली, बीरपुर, पिपरा, बिहारगंज, सिंहेश्वर, मुरलीगंज, चंपानगर, अमौर, बैसी, जानकीनगर, बलरामपुर, बरारी, रानीगंज, जोकीहाट, नरपतगंज, अलौली, मानसी, बेलदौर, सबौर, हबीबपुर.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें