Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर अपडेट हो जाते हैं. 28 सितंबर के दिन भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनी हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर अपडेट करती है. अगर पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है. वैसे तो पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) का भाव अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के भाव पर निर्भर करता है. शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन की बात करें तो गुरुवार को क्रूड 75.93 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर बंद हुआ. इसके अलावा ब्रेंट का भाव 83.48 डॉलर प्रति बैरल है. 

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.  

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहर  पेट्रोल डीजल
मुंबई 106.31          94.27 
दिल्ली         96.72          89.62
चेन्नई         102.63         94.24
कोलकाता         106.03         92.76
बेंगलुरु         101.94         87.89
लखनऊ         96.57          89.76
नोएडा         96.79         89.96
गुरुग्राम         97.18         90.05
चंडीगढ़         96.20         84.26
पटना         107.24         94.04

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.