Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर हर आम नागरिक की नजर रहती है. सरकारी तेल कंपनियों ने 6 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों को जारी कर दिया है. 6 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है और आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि आखिरी बार अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित नहीं किया गया है. 

तेल कंपनियां जारी करती हैं दाम

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि हर दिन सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी किया था और उसके बाद से लेकर अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित नहीं किया गया है. यहां अलग-अलग राज्यों के दाम के बारे में जानकारी ले सकते हैं. 

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

शहर         पेट्रोल        डीजल

दिल्ली        96.72         89.62

बेंगलुरु        101.94        87.89

लखनऊ        96.57         89.76

नोएडा        96.79        89.96

गुरुग्राम        97.18        90.05

चंडीगढ़        96.20        84.26

पटना        107.24        94.04

अप्रैल 2022 के बाद से नहीं बदले दाम

बता दें कि अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार साल 2022 में ही बदलाव किया गया था. अब अगर सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करती है तो ये आम लोगों के लिए बड़ी राहत होगी. 

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.