Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. क्रूड का भाव अब 83 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है. क्रूड के भाव में तेजी के चलते क्या घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है? 23 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 23 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.     

आज भी नहीं बदले दाम!

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ताजा लिस्ट के मुताबिक, 23 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 23 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई संशोधन नहीं देखने को मिला है. 

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

शहर         पेट्रोल        डीजल

दिल्ली        96.72         89.62

बेंगलुरु        101.94        87.89

लखनऊ        96.57         89.76

नोएडा        96.79        89.96

गुरुग्राम        97.18        90.05

चंडीगढ़        96.20        84.26

पटना        107.24        94.04

अप्रैल 2022 के बाद से नहीं बदले दाम

बता दें कि अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार साल 2022 में ही बदलाव किया गया था. अब अगर सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करती है तो ये आम लोगों के लिए बड़ी राहत होगी. 

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.