Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों अप्रैल 2022 से नहीं बदला गया है. हालांकि कुछ-कुछ राज्यों में तेल की कीमतों में संशोधन किया जा रहा है लेकिन केंद्र की तरफ से कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में तेल की कीमतों में बदलाव किया गया है. बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं. अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. लेकिन काफी समय से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां 22 फरवरी 2024 के लिए कंपनियों ने तेल के भाव की ताजा लिस्ट जारी कर दी है.     

आज भी नहीं बदले दाम!

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ताजा लिस्ट के मुताबिक, 22 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 22 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई संशोधन नहीं देखने को मिला है. 

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

शहर         पेट्रोल        डीजल

दिल्ली        96.72         89.62

बेंगलुरु        101.94        87.89

लखनऊ        96.57         89.76

नोएडा        96.79        89.96

गुरुग्राम        97.18        90.05

चंडीगढ़        96.20        84.26

पटना        107.24        94.04

अप्रैल 2022 के बाद से नहीं बदले दाम

बता दें कि अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार साल 2022 में ही बदलाव किया गया था. अब अगर सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करती है तो ये आम लोगों के लिए बड़ी राहत होगी. 

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.