Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. क्रूड की कीमत में तेजी का असर घरेलू बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों ने 19 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है और यहां आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सरकार संशोधन कर सकती है.

जल्द सस्ते हो सकता है पेट्रोल-डीजल

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था और उसके बाद से लेकर अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला जा सकता है या यहां संशोधन किया जा सकता है. हालांकि कुछ राज्यों में बीते कुछ समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था. यहां मुख्य शहरों में तेल की कीमत की जानकारी ले सकते हैं. 

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

शहर         पेट्रोल        डीजल

दिल्ली        96.72         89.62

बेंगलुरु        101.94        87.89

लखनऊ        96.57         89.76

नोएडा        96.79        89.96

गुरुग्राम        97.18        90.05

चंडीगढ़        96.20        84.26

पटना        107.24        94.04

अप्रैल 2022 के बाद से नहीं बदले दाम

बता दें कि अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार साल 2022 में ही बदलाव किया गया था. अब अगर सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करती है तो ये आम लोगों के लिए बड़ी राहत होगी. 

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.