Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर हर आम नागरिक की नजर रहती है. 16 फरवरी 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया गया है. 16 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल को जारी कर दिया गया है और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जा सकता है लेकिन अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

चुनाव से पहले सस्ता होगा तेल?

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने हैं लेकिन अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों को राहत की खबर है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता करने का इशारा तो नहीं दिया गया है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले तेल के भाव में संशोधन किया जा सकता है. 

अप्रैल 2022 के बाद से नहीं बदले दाम

बता दें कि अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार साल 2022 में ही बदलाव किया गया था. अब अगर सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करती है तो ये आम लोगों के लिए बड़ी राहत होगी. 

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

शहर         पेट्रोल        डीजल

दिल्ली        96.72         89.62

बेंगलुरु        101.94        87.89

लखनऊ        96.57         89.76

नोएडा        96.79        89.96

गुरुग्राम        97.18        90.05

चंडीगढ़        96.20        84.26

पटना        107.24        94.04

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.