Paytm Payments Bank पर लगी रिजर्व बैंक की पाबंदियों के चलते Paytm Fastag यूजर्स 15 मार्च के बाद अपना फास्टैग रिचार्ज नहीं कर पाएंगे. NHAI ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स को टोल प्लाजा पर किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च, 2024 के पहले अपने फास्टैग को किसी दूसरे बैंक के फास्टैग को खरीदने की सलाह दी है. NHAI ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर यूजर्स को नेशनल हाईवे पर सफर करने पर पेनाल्टी या डबल फीस भरना पड़ सकता है. 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Banks) पर प्रतिबंधों के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप, पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ता 15 मार्च 2024 के बाद शेष राशि को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे. हालांकि, यूजर्स टोल का भुगतान करने के लिए अपने मौजूदा बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इन 39 बैंकों पर शिफ्ट कर सकते हैं अपना फास्टैग

  1. Airtel Payments Bank
  2. Allahabad Bank
  3. AU Small Finance Bank
  4. Axis Bank Ltd
  5. Bandhan Bank
  6. Bank Of Baroda
  7. Bank of Maharashtra
  8. Canara Bank
  9. Central Bank of India
  10. City Union Bank Ltd
  11. Cosmos Bank
  12. Dombivli Nagari Sahakari Bank
  13. Equitas Small Finance Bank
  14. Federal Bank
  15. Fino Payment Bank
  16. HDFC Bank
  17. ICICI Bank
  18. IDBI Bank
  19. IDFC FIRST Bank
  20. Indian Bank
  21. Indian Overseas Bank
  22. IndusInd Bank
  23. J&K Bank
  24. Karnataka Bank
  25. Karur Vysya Bank
  26. Kotak Mahindra Bank
  27. LivQuik Technology Pvt Ltd
  28. Nagpur Nagarik Sahakari Bank Ltd
  29. Punjab Maharashtra Bank
  30. Punjab National Bank
  31. Saraswat Bank
  32. South Indian Bank
  33. State Bank of India
  34. Syndicate Bank
  35. The Jalgaon Peoples Co-op. Bank
  36. Thrissur District Cooperative Bank
  37. UCO Bank
  38. Union Bank of India
  39. Yes Bank