Home loan Service: अपना घर खरीदने का सपना हर किसी का होता है. इसमें आपका साथ देता है बैंक, जो होम लोन देकर घर खरीदने में मदद करता है. अब घर खरीदने के लिए उसकी भारी रकम चुकाने के लिए आप बैंक की तरफ से दिए जा रहे होम लोन ऑफर को ले सकेत हैं. लेकिन ये इतना आसान नहीं है. क्योंकि बैंक कई तरह की जांच-पड़ताल करता है, जिसमें आपके सभी डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाते हैं. यानी की अगर आप मंथरी 30 हजार रुपए कमाते हैं, तो आपको बैंक लोन ऑफर करता है. वहीं अगर आपकी सैलरी 40 हजार रुपए है, तो जानिए कि बैंक आपको कितने लाख रुपए तक का लोन दे सकता है. 

सैलरी का 60 गुना ज्यादा होता है Home Loan

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बजाज फिनसर्व के मुताबिक, लैंडर आपको हमेशा आपकी सैलरी का 60 गुना होम लोन देता है. होम लोन देने से पहले लैंडर कई बातों का ध्यान रखता है, इसमें आपका क्रेडिट स्कोर, सैलरी, आयु, जगह, मौजूदा दायित्व जैसे मानदंड शामिल हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि होम लोन देते समय लैंडर आपकी इन-हैंड सैलरी नहीं देखते हैं, क्योंकि आपकी इन-हैंड सैलरी में ये चीजें भी शामिल होती हैं...

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  • बेसिक सैलरी
  • मेडिकल अलाउंस
  • लीव ट्रेवल अलाउंस (LTA)
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • दूसरे अलाउंसेज

अगर आपकी इन-हैंड सैलरी 60,000 रुपए है तो बैंक की तरफ से आपको 36 लाख रुपए तक का होम लोन मिल सकता है. लेकिन लैंडर इन अलाउंसेज को आपके इन-हैंड सैलरी में शामिल नहीं करता है. आइए आपकी इन-हैंड सैलरी से समझते हैं कि आपको बैंक की तरफ से कितने लाख रुपए का होम लोन मिल सकता है...

  • नेट मंथली इनकम (रुपए)        होम लोन अमाउंट (रुपए)
  • 25,000                                         18,64,338 
  • 30,000                                         22,37,206
  • 40,000                                         29,82,941
  • 50,000                                         37,28,676
  • 70,000                                         52,20,146

जितनी ज्यादा सैलरी, उतना ज्यादा होम लोन

आपकी सैलरी जितनी ज्यादा होगी, आपका होम लोन भी उतना ही ज्यादा होगा. इसके अलावा अगर आपको सिबिल स्कोर (CIBIL Score) अच्छा नहीं है तो पहले उसे दुरुस्त कर लें. क्योंकि अगर सिबिल स्कोर ठीक नहीं होगा तो आपको होम लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है. 750 या उससे ज्यादा का सिबिल कोर आपको होम लोन के योग्य बना सकता है.