क्रेडिट कार्डहोल्डर्स ने बीते साल खूब खर्चा किया है. पिछले साल के मुकाबले इस साल ईयर-ऑन-ईयर 40 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं, पिछले महीने नवंबर में क्रेडिट कार्ड्स खर्चों में अक्टूबर के मुकाबले गिरावट आई है. क्रेडिट कार्ड के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो क्रेडिट कार्ड खर्च 1.6 लाख करोड़ पर पंहुच गया है. क्रेडिट कार्ड खर्च में 40% (YOY) की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, हालांकि क्रेडिट कार्ड खर्च में 10% (MOM) की गिरावट हुई है.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कुल क्रेडिट कार्ड्स 19% (YoY) के साथ 9.6 करोड़ पर पहुंचे हैं. इंडस्ट्री के क्रेडिट कार्ड खर्च में 19% (YoY) की बढ़ोतरी हुई है. औसतन कार्ड खर्च 16,774 रुपए पर रहा है.

क्रेडिट कार्ड खर्च

Month                               Total spends

November                   1.6 लाख करोड़

October                       1.8 लाख करोड़

September                   1.42 लाख करोड़

August                         1.48  लाख करोड़

July                              1.45  लाख करोड़

SBI-HDFC Credit Card

SBI क्रेडिट कार्ड खर्च 50% (yoy) की बढ़त के साथ 31459 करोड़ पर पंहुचा. SBI क्रेडिट कार्ड खर्च में 12.7% (MoM) की गिरावट हुई. SBI के क्रेडिट कार्ड का आकड़ा लगभग 1.83 करोड़ पर पंहुचा. SBI कार्ड का क्रेडिट कार्ड खर्च में 19.6% का मार्केट शेयर रहा. उधर, HDFC क्रेडिट कार्ड्स खर्च 29% (YoY) बढ़त के साथ 42,165 करोड़ पर पंहुचा. हालांकि HDFC क्रेडिट कार्ड खर्च में 7.4% (MoM) की गिरावट हुई.