• होम
  • तस्वीरें
  • फ्लाइट लैंड करते समय पायलट क्यों बताते हैं बाहर के मौसम का हाल?

फ्लाइट लैंड करते समय पायलट क्यों बताते हैं बाहर के मौसम का हाल?

Flight Tips: अगर आपने फ्लाइट से सफर किया है तो आपको पता होगा कि फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के समय में विमान का केबिन क्रू आपको कई सारी जानकारी देता है. इसमें विमान में पैसेंजर्स की सुरक्षा से लेकर सभी जरूरी बाते शामिल होती है. यहां तक की किसी आपात स्थिति में पैसेंजर्स को अपनी जान कैसे बचानी है, इस बात की भी जानकारी दी जाती है. इन सबके साथ पायलट लैंडिंग के समय पैसेंजर्स को ये भी बताता है कि बाहर का मौसम कैसा हो रहा है. आइए जानते हैं कि पैसेंजर्स को ये जानकारी क्यों दी जाती है.
Updated on: April 25, 2024, 04.38 PM IST
1/5

मिलती है सभी जरूरी जानकारी

फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त केबिन क्रू आपको कई सारी जरूरी जानकारी देते हैं. इसमें आपको आपकी सुरक्षा से जुड़ी कई जरूरी बात भी शामिल होती है.

2/5

बतात हैं बाहर का तापमान

फ्लाइट के लैंडिंग के समय पायलट आपको अक्सर बाहर का तापमान भी बताते हैं. आमतौर पर सुनने में ये जानकारी आपको बहुत काम की नहीं लगती होगी, लेकिन इसके बहुत से फायदे होते हैं.

3/5

पायलट के पास होती है मौसम की जानकारी

लैंडिंग के पहले पायलट के पास मौसम की पूरी जानकारी होती है. इसमें लैंड होने वाले एयरपोर्ट के हवा, तापमान सहित बहुत सी जरूरी जानकारी होती है.

4/5

पायलट क्यों करते हैं ये काम

पायलट को पहले से लैंड होने वाले एयरपोर्ट के मौसम की जानकारी होने पर वे प्लेन के लैंड करने के लिए विशेष तौर पर योजना बना सकते हैं.

5/5

पैसेंजर्स के लिए क्यों जरूरी है जानकारी

पैसेंजर्स को अगर लैंड करने के पहले अगर मौसम की जानकारी हो, तो वो खुद को उस हिसाब से तैयार कर लेंगे. जैसे अगर बारिश हो, तो रेनकोट पहन लेंगे और मोबाइल सहित कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट अंदर रख सकते हैं.