इंडिगो (Indigo) 22 अगस्‍त से मुंबई-सिंगापुर रूट (Mumbai-Singapore Route) और मुंबई-बैंकॉक रूट (Mumbai-Bangkok Route) पर नॉन स्‍टॉप फ्लाइट शुरू करेगी. मुंबई से सुबह 8.25 मिनट (लोकल टाइम) पर विमान सिंगापुर के लिए रवाना होगा और यह शाम 4 बजकर 40 मिनट (लोकल टाइम) पर सिंगापुर पहुंचेगा. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

क्‍या है फ्लाइट शिड्यूल

एयरलाइन के मुताबिक मुंबई के लिए सिंगापुर से रिटर्न फ्लाइट शाम 7.30 बजे (लोकल टाइम) चलेगी और रात 10.30 बजे (लोकल टाइम) पहुंचेगी. मुंबई से बैंकॉक के लिए पहली फ्लाइट रात 9.30 बजे (लोकल टाइम) चलेगी और सुबह 3.35 बजे (लोकल टाइम) थाइलैंड की राजधानी पहुंचेगी. 

बैंकॉक से वापसी की फ्लाइट शाम को

बैंकॉक से फ्लाइट के रवाना होने का समय शाम 3.25 बजे (लोकल टाइम) और मुंबई में लैंडिंग शाम 6.30 बजे (लोकल टाइम) होगी.

बढ़ेगी कनेक्टिविटी

इंडिगो के CCO विलियम बोलटर ने कहा कि मुंबई से सिंगापुर और बैंकॉक के लिए फ्लाइट बिजनेस ट्रिप्‍स को फोकस कर शुरू की जा रही हैं.  इससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी.