DGCA Domestic Winter Schedule 2023: देश में एविएशन रेगुलेटर DGCA ने शीतकालीन शेड्यूल 2023 को अपनी मंजूरी दे दी है. ये शीतकालीन शेड्यूल 29 अक्टूबर, 2023 से 30 मार्च 2024 तक लागू है. DGCA द्वारा अपूर्व्ड शेड्यूल में देश के 118 एयरपोर्ट्स से हर हफ्ते 23,732 फ्लाइट्स उड़ेंगी. ग्रीष्मकालीन शेड्यूल 2023 में DGCA ने 110 एयरपोर्ट्स से हर हफ्त 22,907 उड़ानों की मंजूरी मिली थी

DGCA का अप्रूव्ड विंटर शेड्यूल

एयरलाइन हर हफ्ते इतनी उड़ान
Alliance Air 914
Air India 2367
Air Asia 1457
Indigo 13119
SpiceJet 2132
Vistara 1902
Star Air 247
Fly Big 191
Air India Express 483
IndiaOne 112
Akasa Air 790
Pawan hans 18
कुल 23732

शेड्यूल में जुड़े 10 नए एयरपोर्ट

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इन 118 हवाई अड्डों में से, भटिंडा, जैसलमेर, लुधियाना, नांदेड़, शिवमोगा, सेलम, उत्केला, हिंडन और जीरो अनुसूचित एयरलाइनों द्वारा प्रस्तावित नए हवाई अड्डे हैं, जबकि गोंदिया एयरपोट्स से संचालन शीतकालीन अनुसूची 2023 में प्रस्तावित नहीं किया गया है.

समर शेड्यूल से तुलना

एयरलाइन शीतकालीन शेड्यूल में हर हफ्ते उड़ान समर शेड्यूल में हर हफ्ते उड़ान ग्रोथ
Alliance Air 914 887 3.04
Air India 2367 2178 8.68
Go Air 0 1538 -100
Air Asia 1457 1456 0.07
Indigo 13119 11465 14.43
SpiceJet 2132 2240 -4.82
Vistara 1902 1856 2.48
Star Air 247 234 5.56
Fly Big 191 220 -13.18
Air India Express 483 0 -
IndiaOne 112 82 36.59
Akasa Air 790 751 5.19
Pawan hans 18 0 -
कुल 23732 22907 3.6

पिछले विंटर शेड्यूल से तुलना

एयरलाइन हर हफ्ते उड़ान (WS23) हर हफ्ते उड़ान (WS22) ग्रोथ
Alliance Air 914 1034 -11.61
Air India 2367 1990 18.94
Go Air 0 1390 -100
Air Asia 1457 1462 -0.34
Indigo 13119 10085 30.08
SpiceJet 2132 3193 -33.23
Vistara 1902 1941 -2.01
Star Air 247 153 61.44
Fly Big 191 214 -10.75
Air India Express 483 0 -
IndiaOne 112 - -
Akasa Air 790 479 64.93
Pawan hans 18 0 -
कुल 23732 21941 8.16

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें