• होम
  • तस्वीरें
  • क्या आप जानते हैं भारत की सबसे सुरक्षित SUV कौन सी है? टॉप-5 में इन गाड़ियों ने मारी बाजी- देखें लिस्ट

क्या आप जानते हैं भारत की सबसे सुरक्षित SUV कौन सी है? टॉप-5 में इन गाड़ियों ने मारी बाजी- देखें लिस्ट

Safest SUV in India: अगर आप भी कर रहे हैं खासकर SUV खरीदने की प्लानिंग है तो इसमें ग्लोबल NCAP आपकी मदद कर सकता है. यह एजेंसी हर सेगमेंट की गाड़ियों की क्रैश सेफ्टी को चेक करती है और उसी के आधार पर रेटिंग देती है.
Updated on: December 21, 2022, 05.25 PM IST
1/5

Skoda Kushaq/Volkswagen Taigun

Skoda Kushaq/Volkswagen Taigun: GNCAP ने दोनों SUV को सेफ्टी के लिहाज से टॉप पर रखा है. एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार रेटिंग के साथ चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार रेटिंग दिया है. Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun की शुरुआती कीमत लगभग 11.50 लाख रुपए के आसपास है.   

2/5

Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N: ग्लोबल NCAP ने भारतीय सड़कों को ख्याल में रखते हुए सबसे सुरक्षित SUV बताया है. एजेंसी के मुताबिक महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio-N) देश की सबसे सेफेस्ट SUV है. एजेंसी की ओर से इस SUV को एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार मिले हैं. जबकि चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 3 स्टार मिले हैं. 

3/5

Tata Punch

Tata Punch: सेफ्टी के लिहाज देश की सबसे भरोसेमंद SUV में टाटा की Tata Punch    भी शामिल है. इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार दिया है, जबकि चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 4 स्टार दिए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपए है.

4/5

Mahindra XUV300

Mahindra XUV300: GNCAP ने महिंद्रा के इस मॉडल को एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार दिए हैं, जबकि चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 4 स्टार दिए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 8.40 लाख रुपए है.

5/5

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700: ग्लोबल NCAP ने देश की सबसे सेफ SUV की लिस्ट में टॉप-5 में महिंद्रा की तीसरी गाड़ी को शामिल किया है. इस गाड़ी को एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार दिए हैं, जबकि चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 4 स्टार दिए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 13.45 लाख रुपए है.