MS Dhoni Bike & Car Collection: महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता. क्रिकेट में अपने हेलिकॉप्टर शॉट से लेकर बाइक और कार के प्रति उनके प्यार और पैशन तक. महेंद्र सिंह धोनी के फैन इस बात के बाकिफ़ होंगे कि MS Dhoni के पास कितनी और कितनी ज्यादा बाइक और कार हैं. लेकिन एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर किया है पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने. बता दें कि पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश और सुनील जोशी को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रांची स्थित गैराज का टूर कराया. रांची के फार्महाउस में बने इस गैराज़ में एमएस धोनी की बाइक और कार कलेक्शन है. इसमें पुरानी कार और धोनी के बाइक कलेक्शन को दिखाया गया है. 

सोशल मीडिया पर धूम मचा रही Video

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से पोस्ट किया है. धोनी की पत्नी साक्षी ने वीडियो को बनाया है. इस वीडियो में पूर्व इंडियन सेलेक्टर सुनील जोशी में दिख रहे हैं. बता दें कि वीडियो में साक्षी, धोनी से पूछती हुई दिख रही हैं कि उन्होंने इतना कार और बाइक कलेक्शन क्यों किया है?

'ऐसा पागल शख्स नहीं देखा'

वेंकटेश प्रसाद ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैंने अभी किसी शख्स को बाइक या विंटेज़ कार के लिए इतना पागल नहीं देखा. क्या कलेक्शन है और महेंद्र सिंह धोनी क्या आदमी है? एक महान अचीवर और अद्भूत शख्स. रांची के घर में बने गैराज में ये एमएस धोनी के बाइक और कार का कलेक्शन है. उन्होंने आगे लिखा कि धोनी के पैशन से दंग रह गया हूं. 

साक्षी और प्रसाद के बीच हुई बातचीत

वीडियो बनाते समय साक्षी धोनी ने वेंटकेश प्रसाद से पूछा कि रांची में पहली बार आकर कैसा लग रहा है. प्रसाद ने इसका जवाब दिया और कहा कि वो पहली बार रांची नहीं आए हैं, इससे पहले भी 4 बार आ चुके हैं लेकिन एमएस धोनी का ये बाइक कलेक्शन गजब है. 

वेंकटेश प्रसाद ने इस वीडियो में कहा कि अगर इस तरह के कलेक्शन के लिए पागलपन चाहिए, तभी गैराज में इस तरह की बाइक का कलेक्शन दिखाई देगा. उन्होंने आगे कहा कि ये बाइक शोरूम हो सकता है. इस पर साक्षी ने चुटकी लेते हुए पूछा कि माही ऐसा क्यों किया? इस पर धोनी ने जवाब दिया कि आप सब ले चुकी हैं, मेरे पास होने की जरूरत थी. आपने इसी जगह की अनुमति दी थी. 

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें