दावोस में हिस्सा लेने के लिए इस बार देश की 100 कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पहुंचने की संभावना है. इनके अलावा दो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मनसुख मंडाविया भी शिरकत करेंगे.
21 से 24 जनवरी तक होने वाली इस बैठक में करीब 3000 शक्तिशाली नेताओं और कारोबारियों के पहुंचने की उम्मीद है.