&format=webp&quality=medium)
Image Credit- X
रूस के साथ दो साल से भी ज्यादा समय से चल रहे विनाशकारी युद्ध के बीच, शांति की एक नई राजनयिक कोशिश के तहत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका पहुंच गए हैं. वाशिंगटन डीसी में उनका ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा करेंगे. इस मुलाकात को यूक्रेन के लिए एक निर्णायक मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है.
अमेरिका पहुंचने की जानकारी खुद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं वाशिंगटन पहुंच चुका हूं. मैं राष्ट्रपति ट्रंप से मिलूंगा. साथ ही, हम यूरोपीय नेताओं से भी बात करेंगे. मैं इस निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद करता हूं. हम सभी चाहते हैं कि ये युद्ध जल्दी और भरोसेमंद तरीके से खत्म हो जाए और हमारी कोशिश है कि शांति हमेशा के लिए बनी रहे.”
जेलेंस्की ने अपने संदेश में अतीत की गलतियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “ये अब वैसा नहीं है जैसा कई साल पहले हुआ था, जब यूक्रेन को क्रीमिया और हमारे पूर्वी हिस्से डोनबास के एक हिस्से को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था. या जब 1994 में यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी दी गई थी, लेकिन वो गारंटी प्रभावी साबित नहीं हुई." उन्होंने जोर देकर कहा कि यूक्रेन के लोग अपनी जमीन और अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं और अब वो किसी भी हाल में अपने इलाकों को नहीं छोड़ेंगे.
उन्होंने कहा कि अब हमारे सैनिकों को डोनेट्स्क और सूमी इलाकों में कामयाबी मिली है. मुझे पूरा भरोसा है कि हम यूक्रेन की रक्षा करेंगे और उसे मजबूत सुरक्षा देंगे. हम हमेशा राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका के सभी लोगों और हर एक साथी और सहयोगी के समर्थन और मदद के लिए आभारी रहेंगे. राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को यह युद्ध समाप्त करना ही होगा, जिसकी शुरुआत उसने खुद की थी. मुझे उम्मीद है कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय मित्रों के साथ हमारी संयुक्त शक्ति रूस को वास्तविक शांति की ओर आगे बढ़ाएगी.
बता दें कि जेलेंस्की के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन भी व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को शांति समझौते का सुझाव दिया था. यह सुझाव उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद दिया था.
Ans. वो रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं के साथ एक उच्च-स्तरीय शांति वार्ता के लिए अमेरिका गए हैं.
Ans. इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, फिनलैंड और यूरोपीय संघ के प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं.
Ans. इसका मुख्य लक्ष्य एक ऐसा स्थायी और न्यायसंगत शांति समाधान खोजना है जो यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करे.
Ans. जेलेंस्की एक "भरोसेमंद और टिकाऊ" शांति चाहते हैं, न कि कोई अस्थायी समझौता. वो स्पष्ट कर चुके हैं कि यूक्रेन अब अपनी जमीन का कोई भी हिस्सा नहीं छोड़ेगा.