&format=webp&quality=medium)
साल 2026 को पूरी दुनिया वैश्विक उथल-पुथल और चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के शांत होने की उम्मीद वाला साल मान रही थी. लेकिन तीसरा दिन आते-आते लैटिन अमेरिका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया. अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के जरिए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी वाइफ सीलिया फ्लोरेस को अरेस्ट कर लिया. अमेरिका के इस एक्शन से जहां जियो पॉलिटिक्स में भूचाल आ गया है. दूसरी तरफ ये सवाल भी उठ रहा है कि अमेरिका ने अचानक से यह कदम क्यों उठाया? इसके पीछे क्या वाकई लोकतंत्र या नशा मुक्ति वजह थी या फिर दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार पर कब्जा करने की दबी मंशा?
आगे बढ़ने से पहले अमेरिका का आधिकारिक तर्क जान लेते हैं. ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि यह एक्शन ड्रग्स की तस्करी और आतंकवाद यानी नार्को टेररिज्म के खिलाफ है. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि मादुरो ने साल 2024 में चुनावों में धांधली की है. इसके साथ ही वेनेजुएला को एक क्रिमिनल इंडस्ट्री में बदल दिया है. अमेरिका ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और बॉर्डर सिक्युरिटी के लिए जरूरी बताया.
तेल के खेल को समझने के लिए सबसे पहले आपको वेनेजुएला की जमीन के नीच छिपे अथाह तेल के भंडार में जानना जरूरी है.
303 अरब बैरल से अधिक का प्रमाणित तेल रिजर्व

अमेरिका के अंदर भी ट्रंप की इस कार्रवाई को वेनेजुएला के ऑयल रिजर्व से जोड़कर देखा जा रहा है.
बड़ी तेल कंपनियों के लिए वेनेजुएला चाहते हैं ट्रंप?
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला केवल ऑयल रिजर्व के लिए नहीं है, बल्कि लैटिन अमेरिका में यूएसए में अमेरिकी वर्चस्व को फिर से स्थापित करने के लिए भी है. मादुरो के शासन में वेनेजुएला ने रूस और चीन के साथ करीबी संबंध बनाए थे. अमेरिका ने अपने पड़ोस यानी बैकयार्ड में सीधा खतरा मानता था. यह वैसे ही है जैसा यूक्रेन का नाटो में शामिल होना रूस ने खतरा बताया और हमला किया था. फिलहाल वेनेजुएला का भविष्य अनिश्चित है. जहां एक तरफ मादुरो की गिरफ्तारी हुई है, वहीं उनकी उपराष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज ने प्रतिरोध का ऐलान किया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
सवाल: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला की क्या वजह बताई है?
जवाब: ट्रंप प्रशासन ने नार्को टेररिज्म और चुनाव धांधली का कारण बताया है.
सवाल: वेनेजुएला के पास कितना ऑयल रिजर्व है?
जवाब: वेनेजुएला के पास लगभग 303 अरब बैरल प्रूवन ऑयल रिजर्व है. यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार है.
सवाल: अमेरिका ने अपने ऑपरेशन का क्या नाम रखा है?
जवाब: अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी को ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व रखा है.
सवाल: वेनेजुएला के ओरिनोको बेल्ट क्यों इतना महत्वपूर्ण है?
जवाब: ओरिनोको बेल्ट में दुनिया का सबसे बड़ा कच्चे तेल का जमावड़ा है.
सवाल: वेनेजुएला का भविष्य कैसा है?
जवाब: वेनेजुएला का भविष्य फिलहाल अनिश्चितताओ से भरा हुआ है. मादुरो की गिरफ्तार के बाद उपराष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज ने राष्ट्रपति पद पर दावा किया है.
(ANI इनपुट के साथ)