अमेरिकी सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में किसी भी प्रकार की टोल व्यवस्था (टैक्स वसूलने की प्रणाली) लागू करने के प्रयासों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है. अमेरिका ने ओमान सहित सभी देशों को चेतावनी दी है कि इस व्यवस्था में मदद करने वाले किसी भी पक्ष पर अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे. अमेरिका ने साफ किया है कि ईरान द्वारा व्यापारिक स्वतंत्रता में बाधा डालने के दिन अब खत्म हो चुके हैं.
अमेरिकी ट्रेजरी (U.S. Treasury) हॉर्मुज में टोलिंग को लेकर ईरान की मदद करने वालों के खिलाफ बेहद आक्रामक रूप से कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.