क्या है सेक्शन 301? जिसमें भारत समेत 16 देशों पर अमेरिकी जांच शुरू,जानें इसका असर भी

अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत बड़ी व्यापारिक जांच शुरू कर दी है। इसके बाद भारतीय एक्सपोर्ट पर नया टैक्स या टैरिफ लगने का खतरा मंडरा रहा है,तो जानिए आईटी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर इसका क्या असर होगा और मई में होने वाली सुनवाई क्यों है खास.
क्या है सेक्शन 301? जिसमें भारत समेत 16 देशों पर अमेरिकी जांच शुरू,जानें इसका असर भी

भारत के एक्सपोर्ट पर लग सकता है नया टैक्स (फोटो: प्रतीकात्मक)

अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसका असर सीधे भारत समेत कई देशों के व्यापार पर पड़ सकता है. Section 301 के तहत नई जांच शुरू हो रही है और इसमें भारत भी शामिल है. तो अगर यह जांच आगे बढ़ती है, तो नए यात शुल्क लग सकते हैं. भारतीय कंपनियों के एक्सपोर्ट पर असर पड़ सकता है.

ऐसे में हर किसी के मन में एक सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर Section 301 की जांच क्या है और इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर कितना असर होगा?

5 प्वाइंट में समझें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • अमेरिका ने 16 देशों पर जांच शुरू की
  • भारत भी जांच के दायरे में
  • Section 301 के तहत कार्रवाई
  • नए टैरिफ लगने की संभावना
  • मई में पहली सुनवाई

अमेरिका यह जांच क्यों कर रहा है?

  • अमेरिका का आरोप है कि कुछ देश अनुचित व्यापार नियम अपनाते हैं
  • ज्यादा टैरिफ लगाते हैं
  • टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए दबाव डालते हैं
  • इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का उल्लंघन करते हैं
  • तो ऐसे मामलों में United States Trade Representative Section 301 के तहत जांच शुरू करता है

Section 301 क्या है और कब लागू होता है?

  • यह अमेरिका का एक ट्रेड कानून है (Trade Act 1974)
  • इसका इस्तेमाल तब होता है जब विदेशी देश unfair trade practices अपनाते हैं
  • इसके बाद अमेरिका टैरिफ लगा सकता है
  • साथ ही व्यापारिक प्रतिबंध लगा सकता है
america

सेक्शन 301 का प्रोसेस समझें

  • जांच शुरू- 17 मार्च
  • जवाब देने की आखिरी तारीख- 15 अप्रैल
  • पहली सुनवाई- 5 से 8 मई
  • कार्रवाई- टैरिफ या प्रतिबंध
  • किन देशों पर हो रही है जांच?

इस जांच में शामिल है

  • भारत
  • चीन
  • यूरोपीय संघ
  • जापान
  • दक्षिण कोरिया
  • मेक्सिको
  • ताइवान
  • वियतनाम
  • बांग्लादेश
  • सिंगापुर
  • मलेशिया
  • थाईलैंड
  • इंडोनेशिया
  • स्विट्ज़रलैंड
  • नॉर्वे
  • कंबोडिया

क्या है पूरा मामला?

  • मार्च 2026 में-
  • अमेरिका ने विदेशों में उत्पादन और व्यापार असंतुलन को लेकर जांच शुरू की
  • कुछ पुराने टैरिफ कोर्ट ने रद्द कर दिए थे
  • अब नए नियमों के तहत कार्रवाई हो रही है

भारत पर क्या असर पड़ सकता है?

  • अगर जांच के बाद कार्रवाई हुई तो भारतीय एक्सपोर्ट महंगे हो सकते हैं
  • IT, मैन्युफैक्चरिंग, टेक सेक्टर प्रभावित
  • US मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी

क्या बदल सकता है?

  • भारत और अमेरिका के व्यापार संबंध प्रभावित हो सकते हैं
  • कंपनियां नई रणनीति बनाएंगी
  • एक्सपोर्ट सेक्टर में अनिश्चितता बढ़ेगी
फीचर (Feature)विवरण (Details)भारत पर असर (Impact on India)
क्या है सेक्शन 301?अमेरिका का ट्रेड कानूनएक्सपोर्ट पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है
जांच का दायराभारत, चीन, जापान, मेक्सिको समेत 16 देशग्लोबल सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ेगा
मुख्य सेक्टरIT, फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग और टेकभारतीय कंपनियों का मुनाफा घट सकता है
अगला बड़ा कदममई 2026 में होने वाली 'पब्लिक हियरिंग'भारत सरकार को मजबूती से पक्ष रखना होगा
नतीजा (संभावित)आयात शुल्क (Tariffs) में बढ़ोतरीव्यापारिक तनाव बढ़ सकता है

आपके लिए इसके मायने क्या हैं?

  • अगर आप बिजनेस या एक्सपोर्ट से जुड़े हैं तो आपको नई नीति पर नजर रखनी होगी
  • अगर आप निवेशक हैं तो ग्लोबल मार्केट पर असर दिख सकता है
  • आम लोगों के लिए कुछ उत्पाद महंगे हो सकते हैं

अब क्या करें?

  • ग्लोबल ट्रेड अपडेट फॉलो करें
  • निवेश में diversification रखें
  • एक्सपोर्ट सेक्टर की खबरों पर नजर रखें

आपके काम की बात

आपको बता दें कि अमेरिका की यह जांच सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं बल्कि ग्लोबल ट्रेड में बड़ा बदलाव ला सकती है और इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिख सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Section 301 क्या है

अमेरिकी ट्रेड कानून

Q2 भारत क्यों शामिल है

ट्रेड प्रैक्टिस की जांच

Q3 क्या टैरिफ बढ़ सकते हैं

हां

Q4 कब फैसला होगा

मई सुनवाई के बाद

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6