&format=webp&quality=medium)
Donald Trump
ईरान युद्ध में सीजफायर की डेडलाइन आज खत्म हो गई थी. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इसे आगे बढ़ा दिया है. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में नाकेबंदी जारी रहेगी. अब अपने ताजा पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी के कारण ईरान को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है और वह वित्तीय रूप से तबाही के कगार पर खड़ा है. ट्रंप के मुताबिक ईरान के पास नकदी की भारी किल्लत हो गई है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल में लिखा- "ईरान के पास नकदी की भारी किल्लत हो गई है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के बंद होने के कारण ईरान को हर दिन 500 मिलियन डॉलर (50 करोड़ डॉलर) का नुकसान हो रहा है."

सोर्स: डॉनल्ड ट्रंप ट्रूथ सोशल
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मुताबिक ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद नहीं रखना चाहता है. वह चाहते हैं कि यह खुला रहे ताकि वह प्रतिदिन 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमा सके.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अहम भू राजनीतिक रियायतों के बिना इस जलमार्ग को वक्त से पहले खोलने से भविष्य में किसी भी बातचीत में अमेरिका का प्रभाव खत्म हो जाएगा. दूसरी तरफ ईरानी सरकार ने अमेरिका द्वारा सीजफायर के विस्तार को एक ऐसी रणनीति के तौर पर पेश किया है जिसका मुख्य उद्देश्य नोसैनिक नाकाबंदी को जारी रखते हुए रणनीतिक फायदा उठाना है. फिलहाल स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के बंद होने से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों और समुद्री सुरक्षा के लिए स्थायी खतर पैदा हो गया है.