&format=webp&quality=medium)
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, आज रात होन वाला है कुछ बड़ा (Photo:X)
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर कुछ बड़ा होने का हिंट दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर लिखा है कि, "आज की रात पॉलिटिक्स के लिए बहुत बड़ी है. आप सभी का धन्यवाद" गौरतलब है कि हाल ही में लूसियाना में हुए रिपब्लिक सीनेट प्राइमरी चुनाव में जूलिया लेटलॉ ने जीत हासिल की है. इस जीत के बाद वह रनऑफ में पहुंच गई हैं. उनकी इस कामयाबी में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सपोर्ट का बड़ा हाथ माना जा रहा है. चुनाव में दूसरे नंबर पर स्टेट ट्रेजरर जॉन फ्लेमिंग रहे हैं, जो अब रनऑफ में लेटलॉ का मुकाबला करेंगे.
अमेरिकी राजनीति में फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप ने वर्तमान सीनेटर बिल कैसिडी के बजाय लेटलॉ का समर्थन किया है. कैसिडी उन कुछ रिपब्लिकन सीनेटरों में से एक हैं, जिन्हें 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी कैपिटल पर हुए हमले के बाद दूसरे महाभियोग ट्रायल में ट्रंप को दोषी ठहराने के लिए वोट दिया था.
2022, 2024 में चुनाव जीती थी लेटलॉ
राष्ट्रपति ट्रंप ने इससे पहले अपने ट्रूथ सोशल पर रिपब्लिकन सांसद टॉम मैसी की आलोचना की थी. उन्होंने लिखा ता कि केंटुकी के टॉम मैसी हमारे देश के इतिहास के सबसे खराब और जिन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता, ऐसे रिपब्लिकन सांसद हैं.
कैसिडी को बताया धोखेबाज
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जनता से टॉम मैसी को हराने की अपील करते हुए लिखा- "केंटुकी के लोगों, मंगलवार के चुनाव में इस लूजर को राजनीति से बाहर कर दो. मैसी को रैंड पॉल जूनियर के नाम भी जाना जाता है, जो अपने बहुत ही खराब वोटिंग के तरीके के लिए मशहूर है. एड गैलरेन को वोट दें, जो केंटुकी के एक सफल किसान और अमेरिका के युद्ध के हीरो हैं. उन्होंने चुनाव इस कारण लड़ा क्योंकि उन्हें लगा कि मैसी आपके राष्ट्री, यानी मेरे प्रति बेहद धोखेबाज और बदतमीज है. "