होर्मुज अब 'Strait of Trump'! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नया पैंतरा; ईरान को दिया अल्टीमेटम

Iran-US Tension: ट्रंप अमेरिका के मियामी में 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव' में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ईरान ने 'स्टेट ऑफ ट्रंप' खोल दिया है. मेरा मतलब है, होर्मुज़.
होर्मुज अब 'Strait of Trump'! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नया पैंतरा; ईरान को दिया अल्टीमेटम

ट्रंप ने होर्मुज को कहा Strait of Trump. (प्रतीकात्मक फोटो: Reuters)

Iran-US Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रणनीतिक रूप से अहम स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) को मजाकिया अंदाज में 'Strait of Trump' कह दिया. हालांकि बाद में उन्होंने इसे गलती बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि मेरे साथ कोई एक्सीडेंट नहीं होता, जिससे यह बयान चर्चा का बड़ा विषय बन गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप अमेरिका के मियामी में 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव' में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ईरान ने 'स्टेट ऑफ ट्रंप' खोल दिया है. मेरा मतलब है, होर्मुज़.

यह बयान इतना अहम क्यों है?

Add Zee Business as a Preferred Source

Strait of Hormuz दुनिया का सबसे अहम ऑयल रूट है. यहां से ग्लोबल ऑयल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है. अमेरिका-ईरान तनाव का केंद्र यही इलाका है. इसलिए यह बयान डिप्लोमैटिक सिग्नल और पॉलिटिकल मैसेज दोनों माना जा रहा है.

हॉर्मुज क्यों इतना महत्वपूर्ण है?

  • खाड़ी देशों का तेल इसी रास्ते से बाहर जाता है.
  • ग्लोबल एनर्जी सप्लाई का बड़ा हिस्सा निर्भर है.
  • वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20% से 30% हिस्सा इसी संकरे रास्ते से गुजरता है.
  • यहां कोई भी रुकावट से तेल कीमतों में उछाल आएगी.
  • इसलिए इसे 'ऑयल लाइफलाइन' कहा जाता है.

ईरान पर ट्रंप का दबाव

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान दबाव में है और बातचीत करना चाहता है. वे डील के लिए गुहार लगा रहे हैं. कई ऑयल शिपमेंट भेजने का दावा किया. बातचीत जारी होने की बात कही. साफ संकेत है कि अमेरिका दबाव बनाकर डील चाहता है.

Live TV

नया अल्टीमेटम

ट्रंप ने ईरान को इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को पूरी तरह खोलने के लिए 6 अप्रैल 2026 तक का समय दिया है, वरना ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले की चेतावनी दी है.

ईरान आने वाले हफ्तों में और कमजोर हो जाएगा

वहीं,अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान समय-सीमा के अनुसार या उससे आगे चल रहा है और उम्मीद जताई कि इसके लक्ष्य महीनों नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों में पूरे हो जाएंगे.

यह बयान वाशिंगटन द्वारा तेहरान के खिलाफ अपने अभियान में तेज़ी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. पेरिस में G7 सहयोगियों के साथ बैठकों के बाद बोलते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि इस मिशन की शुरुआत से ही स्पष्ट रूपरेखा तय की गई थी.

कंक्लूजन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का 'Strait of Trump' बयान भले ही हल्के अंदाज में दिया गया हो, लेकिन इसके पीछे सख्त रणनीतिक संदेश छिपा है. असली मुद्दा साफ है कि हॉर्मुज खुला रहेगा या नहीं- यही तय करेगा कि तनाव कम होगा या और बढ़ेगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. ‘Strait of Trump’ क्या है?
डॉनल्ड ट्रंप ने ने मजाक में Strait of Hormuz को ऐसा कहा.

Q2. हॉर्मुज क्यों अहम है?
दुनिया के 20-30% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से जाती है.

Q3. ईरान को क्या चेतावनी?
रास्ता नहीं खोला तो कार्रवाई की चेतावनी.

Q4. डेडलाइन क्या है?
6 अप्रैल 2026

Q5. असर क्या होगा?
तेल महंगा, बाजार में उतार-चढ़ाव.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें