ईरान की दुर्गम पहाड़ियों के बीच फंसे अमेरिकी कर्नल को एक हैरतअंगेज सैन्य ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित बचा लिया गया है. दुश्मन की सेना के बेहद करीब होने के बावजूद अमेरिकी कमांडो ने जान की बाजी लगाकर इस रेस्क्यू को अंजाम दिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सफलता को अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी मिशन करार दिया है.