US Shutdown Ends: 43 दिन बाद खत्‍म होगा अमेरिका का सबसे लंबा शटडाउन, फिर खुलेगी सरकार की तिजोरी!

अमेरिका में चल रहा 43 दिनों का शटडाउन आखिरकार खत्म होने जा रहा है. कांग्रेस ने सरकारी फंडिंग बिल को मंजूरी दे दी है और अब ट्रंप के साइन के बाद यह आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा. इस शटडाउन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था और जनता दोनों पर बड़ा असर डाला. यह अब तक का सबसे लंबा शटडाउन माना जा रहा है.
US Shutdown Ends: 43 दिन बाद खत्‍म होगा अमेरिका का सबसे लंबा शटडाउन, फिर खुलेगी सरकार की तिजोरी!

अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन (US Shutdown) आखिरकार आज खत्‍म हो जाएगा. अमेरिकी सांसदों ने इसे खत्म करने वाले बिल को मंजूर कर दिया है. अब ये बिल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास जाएगा. जानकारी के मुताबिक कुछ ही घंटों में ट्रंप इस बिल पर साइन कर सकते हैं. उनके साइन होने के बाद ये शटडाउन आधिकारिक रूप से खत्‍म हो जाएगा. बता दें कि ये शटडाउन 1 अक्‍टूबर को शुरू हुआ था और व्हाइट हाउस ने 12 अक्‍टूबर की रात 9:45 बजे (अमेरिकी समय) ओवल ऑफिस में बिल साइनिंग सेरेमनी तय की है. इस हिसाब से ये शटडाउन पूरे 43 दिन तक चला है.

क्‍या होता है शटडाउन?

अमेरिका में "शटडाउन" का मतलब होता है- सरकार का कामकाज आंशिक या पूरी तरह रुक जाना, क्योंकि सरकार के पास अपने खर्च चलाने के लिए पैसे (funding) नहीं बचते. जब अमेरिकी संसद (Congress) और राष्ट्रपति (President) किसी बजट या फंडिंग बिल पर सहमत नहीं हो पाते, तो सरकार के कई विभागों को पैसे नहीं मिलते. ऐसे में उन विभागों का काम “बंद” (Shutdown) करना पड़ता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे होता है शटडाउन?

अमेरिकी सरकार हर साल बजट बनाती है. इस बजट को Congress के दोनों सदनों Senate और House of Representatives से पास होना होता है. अगर किसी कारण से ये बजट पास नहीं हो पाता, तो सरकारी फंडिंग रुक जाती है. नतीजा ये होता है कि कई गैर-जरूरी सरकारी विभागों को अस्थायी तौर पर बंद (shutdown) करना पड़ता है.

इस बार भी यही स्थिति बनी. 1 अक्टूबर को पेश किया जाने वाला वार्षिक बजट समय पर पास नहीं हो पाया. अमेरिकी कानून के तहत, जब सरकारी फंडिंग रुक जाती है तो सरकारी कामकाज की रफ्तार धीमी पड़ जाती है या कई विभाग अस्थायी रूप से बंद हो जाते हैं. मौजूदा शटडाउन की जड़ में भी यही वजह है. फंड की कमी के कारण सरकारी विभागों का संचालन ठप हो गया है, और लाखों कर्मचारी बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जा चुके हैं.

किस पर असर पड़ता है?

  • सरकारी दफ्तरों में कामकाज रुक जाता है.
  • लाखों सरकारी कर्मचारी बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जाते हैं.
  • कई जरूरी सेवाएं जैसे पासपोर्ट बनवाना, वीजा प्रोसेसिंग, म्यूजियम्स, रिसर्च प्रोजेक्ट्स, नेशनल पार्क्स वगैरह ठप हो जाते हैं.

हालांकि डिफेंस, पुलिस, एयर ट्रैफिक, मेडिकल इमरजेंसी जैसी जरूरी सेवाएं चालू रहती हैं.

क्या होता है नुकसान?

अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का घाटा होता है.

आम जनता की परेशानियां बढ़ती हैं.

सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ जाता है.

1981 से अब तक: 16 शटडाउन

1981 से 2025 के बीच, अमेरिका में कुल 16 बार शटडाउन लगा है. शुरुआत में ये शटडाउन आमतौर पर 1-3 दिन के होते थे. लेकिन समय के साथ इसकी संख्या और अवधि बढ़ती गई. जानिए 1981 से अब तक, कब-कब लगा शटडाउन-

  • नवंबर 1881 में शटडाउन 2 दिनों के लिए
  • सितंबर 1982 में 1 दिन के लिए
  • दिसंबर 1982 में 3 दिनों के लिए,
  • नवंबर 1983 में 3 दिनों के लिए
  • सितंबर 1984 में 2 दिनों के लिए
  • अक्टूबर 1984 में 1 दिन
  • अक्टूबर 1986 में 1 दिन
  • दिसंबर 1987 में 1 दिन
  • अक्टूबर 1990 में 3 दिनों के लिए
  • नवंबर 1995 में 5 दिनों के लिए
  • दिसंबर 1995 में 21 दिनों के लिए
  • सितंबर 2013 में 16 दिनों के लिए
  • जनवरी 2018 में 3 दिनों के लिए
  • फरवरी 2018 में 1 दिन
  • दिसंबर 2018 में 35 दिनों के लिए
  • 16वां शटडाउन 1 अक्‍टूबर को शुरू हुआ जो आज खत्‍म हो सकता है.

अमेरिका का सबसे लंबा शटडाउन

मौजूदा समय का शटडाउन अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन है. ये 43 दिनों तक चला है. इससे पहले तक सबसे लंबा शटडाउन 35 दिनों का था जो 22 दिसंबर 2018 से 25 जनवरी 2019 तक चला था. ये शटडाउन भी ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान का था. इसका कारण था- राष्ट्रपति ट्रंप की मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए 5.7 बिलियन डॉलर की फंडिंग की मांग, जिसे डेमोक्रेट्स ने अस्वीकार कर दिया था.

इस सरकारी शटडाउन के कारण लगभग 800,000 संघीय कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे थे या छुट्टी पर थे. हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच धीमी हो गई, सरकारी आंकड़े जारी होने में देरी हुई, और कई सरकारी सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा. इस शटडाउन से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ और आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6