&format=webp&quality=medium)
US Fed Policy: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (Fed) ने बुधवार को अपनी नीतिगत ब्याज दर को स्थिर रखा. पिछले साल तीन बार दरों में कटौती करने के बाद, इस बार फेड ने सतर्क रुख अपनाया है. फेड इस बात का आंकलन कर रहा है कि महंगाई (Inflation) किस दिशा में जा रही है और अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां कैसी रहेंगी. फेडरल ने बुधवार को अपने बयान में रोजगार बाजार के अपने आकलन को उन्नत करते हुए इसे ‘ठोस’ करार दिया.
पिछले साल, फेड ने ब्याज दर को 5.3% से घटाकर 4.3% कर दिया था. इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि नौकरी बाजार कमजोर हो रहा था. गर्मियों में नौकरियों की संख्या में कमी आई थी और बेरोजगारी दर बढ़ गई थी, जिससे फेड ने सितंबर में आधा प्रतिशत की बड़ी कटौती की थी.
हालांकि, पिछले महीने फिर से नौकरियों में वृद्धि हुई और बेरोजगारी दर 4.1% तक गिर गई, जो एक बेहतर संकेत है. बुधवार को दिए अपने बयान में फेड ने नौकरी बाजार को "मजबूत" करार दिया और कहा कि बेरोजगारी दर हाल के महीनों में स्थिर रही है. लेकिन, महंगाई को लेकर फेड ने चिंता जताई और कहा कि यह अभी भी थोड़ी ज्यादा बनी हुई है.