ब्रिटेन (UK) के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर (Keir Starmer) ने साफ कहा है कि देश में बसने (Settlement) का कोई "गोल्डन टिकट" नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि चैनल (Channel) पार करके स्मगलर्स (Smugglers) को पैसे देने वाले लोगों को यूके में जगह नहीं मिलेगी. स्टार्मर ने वादा किया कि शरण प्रणाली (Asylum System) को न्यायपूर्ण बनाया जाएगा और मानव तस्करों के नेटवर्क को खत्म किया जाएगा.