&format=webp&quality=medium)
(Source: Reuters)
Twitter Deal: दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस हफ्ते ट्विटर के कर्मचारियों से बात करने वाले हैं. इस बैठक में वह Twitter के कर्मचारियों से अपने 44 बिलियन डॉलर के सौदे पर बातचीत करने वाले हैं और इससे जुड़े उनके सारे डर को दूर करके अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे. फिलहाल मस्क ने Twitter पर मौजूद फर्जी और स्पैम अकाउंट्स का आरोप लगाते हुए इस सौदे पर रोक लगा दी है. Elon Musk ने ट्विटर से इसे लेकर सही डेटा शेयर करने को कहा है.
बताया जा रहा है कि एक कथित मेल में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने इसकी जानकारी अपने कर्मचारियों को दी. उन्होंने Twitter के कर्मचारियों मस्क के लिए सवाल पेश करने को कहा.
इस महीने के शुरुआत में ही ट्विटर बोर्ड कथित तौर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को अपने 'फायरहोज' (Firehose) डेटा का एक्सेस देने की योजना बना रहा था. इसमें प्रतिदिन 500 मिलियन से अधिक ट्वीट किया जाता है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
अप्रैल में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के लिए 44 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया था, जिसके तुरंत बाद से मस्क प्लेटफॉर्म पर मौजूद नकली और बॉट अकाउंट की जानकारी मांग रहे हैं. यहां तक की उन्होंने धमकी दी कि अगर कंपनी उन्हें डेटा नहीं देती है, तो वह सौदा रद्द कर सकते हैं. इस गतिरोध को दूर करने के लिए ट्विटर बोर्ड मस्क (Elon Musk) को डेटा का एक्सेस देने की योजना बना रहे हैं.
नाम न छापने की शर्त में एक व्यक्ति ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में एलन मस्क (Elon Musk) को ट्विटर बोर्ड ये जानकारी दी जा सकती है. डेटा में न केवल ट्वीट्स का रीयल-टाइम रिकॉर्ड होता है बल्कि वे जिन डिवाइस से ट्वीट करते हैं, साथ ही उन खातों के बारे में जानकारी भी शामिल होती है जो ट्वीट करते हैं.