19 फरवरी 2026 को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित 'बोर्ड ऑफ पीस' (Board of Peace) के पहले आधिकारिक सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई चौंकाने वाले दावे किए. सबसे चर्चित बयान भारत और पाकिस्तान के बीच कथित युद्ध को लेकर रहा, जिसमें ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने 200% टैरिफ की धमकी देकर दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाया और 2.5 करोड़ जानें बचाईं. उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष में 11 महंगे जेट मार गिराए गए थे.