&format=webp&quality=medium)
शिक्षा-स्वास्थ्य में कटौती, युद्ध की तैयारी पर जोर. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)
US Defense Budget: ईरान युद्ध के कारण अमेरिका के डिफेंस बजट में भारी बढ़ोतरी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर के डिफेंस बजट का प्रस्ताव रखा है. यह पिछले साल की तुलना में 44% की भारी बढ़ोतरी है. इस बजट का मुख्य उद्देश्य अमेरिका की सैन्य श्रेष्ठता को बनाए रखना और 'गोल्डन डोम' (Golden Dome) जैसा अभेद्य मिसाइल रक्षा कवच तैयार करना है.
हालांकि, डिफेंस पर इस भारी खर्च की भरपाई के लिए शिक्षा, हेल्थ और पर्यावरण जैसे घरेलू बजट में 10% की कटौती का प्रस्ताव दिया गया है.
ग्लोबल तनाव, खासतौर पर मिडिल ईस्ट, चीन के साथ प्रतिस्पर्धा और सैन्य आधुनिकीकरण ने अमेरिका को डिफेंस खर्च बढ़ाने पर मजबूर किया है.
यह एक एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. इसका मकसद दुश्मन के मिसाइल हमलों से सुरक्षा और अमेरिका की डिफेंस क्षमता को और मजबूत करना.
ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का एक और बयान, कहा- आसानी से खोल सकते हैं स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज, दुनिया के लिए...
Live TV
इस 1.5 ट्रिलियन डॉलर के बजट के मुख्य हिस्से क्या हैं?
बजट प्रस्ताव को दो बड़े हिस्सों में बांटा गया है-
किन सैन्य क्षेत्रों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा?

इसी बीच, व्हाइट हाउस डिफेंस खर्च में बढ़ोतरी के साथ-साथ नॉन-डिफेंस खर्च में कटौती कर रहा है. आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है, बजट में 2026 के नॉन-डिफेंस स्तर की तुलना में 10% की कटौती का प्रस्ताव है. इससे पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य अनुसंधान कार्यक्रमों में 73 अरब डॉलर की कटौती होगी और यह लगभग 660 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा.
ये भी पढ़ें- ट्रंप का 'अमेरिका फर्स्ट' दांव! स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर 50% हुआ टैरिफ, डेरिवेटिव उत्पादों पर 25% का टैरिफ
बजट का यह प्रस्ताव अब कांग्रेस के पास जाएगा, जहां लॉमेकर्स को 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष से पहले यह तय करना होगा कि इसमें से कितना हिस्सा पारित हो पाएगा. पेंटागन के बड़े अनुरोधों को अक्सर राजनीतिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है, भले ही दोनों दल व्यापक रूप से रक्षा बजट में भारी खर्च का समर्थन करते हों.
Q1. क्या यह बजट तुरंत लागू हो जाएगा?
नहीं, इसे कांग्रेस से मंजूरी मिलनी बाकी है.
Q2. रक्षा बजट इतना ज्यादा क्यों बढ़ाया गया?
वैश्विक तनाव और सैन्य आधुनिकीकरण के कारण.
Q3. ‘Golden Dome’ क्यों अहम है?
यह मिसाइल हमलों से सुरक्षा के लिए हाई-टेक सिस्टम है.
Q4. क्या घरेलू योजनाओं पर असर पड़ेगा?
हां, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सेक्टर्स में फंडिंग घट सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)